न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 222 स्पेशल ट्रेनों से भीड़ को शहर से बाहर भेजा

महाकुंभ 2025 के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 222 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 3:06:30

महाकुंभ 2025: प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 222 स्पेशल ट्रेनों से भीड़ को शहर से बाहर भेजा

महाकुंभ 2025 के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 222 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ रेगुलर ट्रेनों का भी संचालन किया गया, जिससे कुल 365 ट्रेनों को एक ही दिन में रवाना किया गया। प्रयागराज के सभी नौ रेलवे स्टेशनों से विशेष दिशा-निर्देशों के तहत ट्रेनें चलाई गईं, जिनके माध्यम से 12 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित शहर से बाहर भेजा गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खुसरो बाग होल्डिंग एरिया को जल्दी खोल दिया गया, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। पूरे ट्रेन संचालन की निगरानी एनसीआर के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कंट्रोल रूम से की गई। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

ऐसा था रेलवे का प्लान

महाकुंभ में दूसरे शाही स्नान के दौरान अनुमानित 7 से 8 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहले से ही विस्तृत योजना तैयार कर रखी थी। मौनी अमावस्या के दिन (29 जनवरी) प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से विशेष ट्रेनें केवल यात्रियों को शहर से बाहर भेजने के लिए चलाई गईं, जबकि अन्य शहरों से प्रयागराज आने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया। हालांकि, प्रयागराज आने और जाने वाली नियमित ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार चलती रहीं।

दूसरे शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज रेलवे डिवीजन के स्टेशनों पर उमड़ पड़ी, जिससे वहां काफी चहल-पहल देखने को मिली। रेलवे अधिकारियों के लिए यह दिन अत्यधिक व्यस्त रहा, लेकिन ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। हालांकि, इस दौरान अन्य रूटों पर चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। रेलवे, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महाकुंभ के दौरान सुव्यवस्थित यात्रा योजना पर काम कर रहा है और इसी रणनीति के तहत व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल