न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के बाहर भयानक गोलीबारी, 2 इजराइली कर्मचारियों की हत्या

वाशिंगटन के यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार, FBI जांच जारी। इस यहूदी विरोधी हमले की गहन जांच चल रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 10:04:27

अमेरिका के वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के बाहर भयानक गोलीबारी, 2 इजराइली कर्मचारियों की हत्या

अमेरिका के वाशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई भयानक गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स और अधिकारियों के अनुसार, बुधवार रात वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसका आयोजन अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा किया गया था। इसी दौरान बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घटना की जांच अब FBI की संयुक्त आतंकवाद टास्क फोर्स कर रही है।

गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने गिरफ्तारी के बाद ‘फलस्तीन को आजाद करो’ के नारे लगाए, जैसा कि वाशिंगटन पुलिस प्रमुख ने बताया।

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने इस घटना को यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजनयिकों और यहूदी समुदाय को नुकसान पहुंचाना एक ‘रेड लाइन क्रॉसिंग’ जैसा है और उन्हें भरोसा है कि अमेरिकी अधिकारी इस अपराध के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने भी इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि वाशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम के बाहर रात को इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की निर्मम हत्या कर दी गई है।

FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी टीम को रात को डाउनटाउन डीसी में कैपिटल यहूदी म्यूजियम और वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पास हुई गोलीबारी की सूचना मिली। वे मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं और पीड़ितों व उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की अपील की। उन्होंने वादा किया कि मामले पर अपडेट लगातार दिए जाएंगे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने फिलहाल इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है और बताया है कि जल्द ही इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी