न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का-विराट ने लिया इस खेल का मजा, देखें Photos, करिश्मा इसलिए हैं एक्टिंग की दुनिया से दूर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल-18 में शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने इस टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 8:16:15

2 News : अनुष्का-विराट ने लिया इस खेल का मजा, देखें Photos, करिश्मा इसलिए हैं एक्टिंग की दुनिया से दूर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल-18 में शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने इस टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार प्रबल दावेदार है। रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। इस बीच टीम ने 'पिकलबॉल' गेम का लुत्फ उठाया। विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक ही टीम में थे। आरसीबी ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। विराट और अनुष्का ने इस खेल को खूब एन्जॉय किया। विराट और अनुष्का हंसते, खेलते और हाई-फाइव करते नजर आए।

दोनों ने एक-दूसरे के साथ शानदार तालमेल दिखाया, जिससे यह साफ था कि उन्होंने या तो कोई पॉइंट जीता या पूरा मैच। उनके सामने शायद आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल खेल रही थीं, जो स्क्वैश प्लेयर हैं। आरसीबी ने उनकी फोटो भी शेयर की है। आरसीबी टीम के फिल साल्ट, रोमारियो शेफर्ड और सुयश प्रभुदेसाई जैसे खिलाड़ियों ने भी इस मैत्रीपूर्ण खेल में हिस्सा लिया। कोच एंडी फ्लावर भी दिखे। टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विराट का पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था, लेकिन बारिश के कारण एक गेंद का खेल भी नहीं हो पाया।

इसी दौरान खिलाड़ियों ने टाइमपास करने के लिए ‘पिकलबॉल’ का मजा लिया। उल्लेखनीय है कि विराट ने 12 मई को अनुष्का के साथ मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने अपने टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की थी। दिल्ली से ये जोड़ी सीधे वृन्दावन पहुंची, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों मुंबई पहुंचे और फिर साथ में बेंगलुरु पहुंचकर आरसीबी टीम से जुड़ गए। आरसीबी का अगला मैच 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से है। ये मैच लखनऊ में खेला जाएगा।

virat kohli,cricketer virt kohli,anuskha sharma,actress anushka sharma,virat anushka,pickleball,rcb,ipl 18,karishma tanna,actress karishma tanna

करिश्मा तन्ना ने जीता था ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ में थीं रनरअप

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (41) कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। करिश्मा 'बिग बॉस 8' में पहली रनर-अप और 'खतरों के खिलाड़ी 10' में विजेता थी। हालांकि पिछले 4 साल से करिश्मा टीवी से दूर हैं। OTT पर भी उन्हें 2 साल पहले देखा गया था। अब करिश्मा ने बताया कि आखिर क्यों वह किसी शो या सीरीज में नजर नहीं आ रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में जब करिश्मा से उनके गायब होने की वजह पूछी गई तो वह बोलीं कि मुझे नहीं पता।

मेरे पास सचमुच कोई जवाब नहीं है। लंबे समय बाद मेरे पास 'स्कूप' (2023) के रूप में एक ऐसी स्क्रिप्ट आई थी, जिसके जरिए मुझे अपना अभिनय कौशल दिखाने का मौका मिला। अगर सही स्क्रिप्ट लिखी जाती है तो डायरेक्टर इसे और भी ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं। मैं ऐसे ही काम का इंतजार कर रही हूं। मुझे प्रस्ताव मिले, लेकिन किसी कारण से... मुझे जो मिला, उसे हां कहने का मन नहीं कर रहा है।

मैंने यह करके दिखाया है कि मैं क्या कर सकती हूं और कितनी सक्षम हूं। मैं ऐसी स्क्रिप्ट की उम्मीद करती हूं, जिसके साथ मैं न्याय कर सकूं। इंतजार कभी-कभी निराश करने वाला भी होता है। बता दें कि जिग्ना वोरा मामले पर बनी हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कूप’ में करिश्मा ने लीड रोल किया था। साल 2001 में करिश्मा ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी पर कदम रखा था। करिश्मा ने साल 2022 में वरुण बंगेरा के साथ शादी कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी