न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रामू ने कियारा के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी तो भड़के यूजर्स, जैस्मिन को लेकर ऐसे कमेंट पर ट्रॉल हुए अली

दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 7:28:53

2 News : रामू ने कियारा के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी तो भड़के यूजर्स, जैस्मिन को लेकर ऐसे कमेंट पर ट्रॉल हुए अली

दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले रामू बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कई बार उनकी बातें उन पर भारी पड़ जाती है और नेटिजंस उनकी क्लास लगा देते हैं। अब वे फिर से यूजर्स के निशाने पर हैं। उन्होंने एक दिन पहले सामने आए 'वॉर 2' के टीजर से अभिनेत्री कियारा आडवाणी की बिकिनी वाली फोटो को एक्स (ट्विटर) पोस्ट में साझा किया।

हालांकि इसके कैप्शन में उन्होंने आपत्तिजनक बातें कही है, जिसे देख लोगों को गुस्सा आ गया और वे खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी ये पोस्ट मंगलवार देर रात सामने आई और तेजी से वायरल हो गई। मामला बहुत ज्यादा बढ़ने और लोगों का आक्रोश देखते हुए रामू ने आज बुधवार (21 मई) सुबह बिना कोई टिप्पणी किए चुपचाप ये पोस्ट हटा दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “देश और समाज की ‘वॉर’ से परे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच हो रही है कि किसको इसकी बैक मिलेगी। ये फिल्म एक बैकबस्टर होगी। उन्हें सामने आकर वॉर करने के लिए बहुत टाइम लगेगा।”

उल्लेखनीय है कि टीजर में मुख्य रूप से ऋतिक और जूनियर एनटीआर के आमने-सामने की भिड़ंत है। इसी दौरान कियारा की एक झलक देखने को मिली, जिसमें वह बिकिनी पहने पूल किनारे चलती हुई दिखती हैं। उनके इस लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। रामू ने इसी सीन को शेयर करते हुए अभद्र टिप्पणियों के साथ पोस्ट की, जो कई यूजर्स को बेहद आपत्तिजनक लगी। एक यूजर ने लिखा, “राम गोपाल वर्मा पागल हो गए हैं।” दूसरे ने उन्हें 'ठरकी बुड्ढा' कहा। एक और यूजर ने लिखा, “अगर ये पब्लिक में ऐसा बोलते हैं तो प्राइवेट में क्या करते होंगे, सोचिए!”

इस बीच, कियारा ने भी 'वॉर 2' को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए कई मायनों में पहली बार है, पहली YRF फिल्म, पहली एक्शन फिल्म, इन दो अद्भुत हीरोज के साथ पहली बार काम करने का मौका, अयान के साथ पहला कोलैबोरेशन और हां, मेरा पहला बिकिनी शॉट भी!” उल्लेखनीय है कि कियारा इस समय प्रेग्नेंट हैं। उनकी शादी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हुई है।

ramgopal varma,filmmaker ramgopal varma,ramu,kiara advani,actress kiara advani,ramgopal kiara,war 2 teaser,aly goni,jasmin bhasin,aly jasmin

अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जैस्मिन भसीन की फोटो शेयर करते हुए पूछा…

अली गोनी और जैस्मिन भसीन कई साल से रिलेशनशिप में हैं। वे टीवी के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे संग मस्ती-मजाक करते और टांग-खिंचाई करते दिखते हैं। हालांकि इस बार अली ने जो मजाक किया है वो लोगों को रास नहीं आया। अली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जैस्मिन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने सफेद रंग का क्रॉप टॉप और जींस पहन रखी है।

इसे शेयर करते हुए अली ने पूछा, “क्या जैस्मिन छपरी है?” अली का गर्लफ्रेंड को छपरी बोलना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी। रेडिट पर कुछ यूजर्स ने अली के इस शब्द को लेकर सख्त एतराज जताते हुए उन्हें 'रेड फ्लैग' तक कह डाला। कुछ ने अली के इस शब्द को अपमानजक करार दिया। कुछ ने पब्लिक में इस तरह के शब्द का यूज करने पर सवाल खड़े किए।

हालांकि कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय मजाक ही समझा और वे कपल की केमेस्ट्री देख खुश हैं। बता दें कि रियलिटी शो 'बिग बॉस’ के 14वें सीजन में अली और जैस्मिन की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। हाल ही दोनों एक फ्लैट में साथ रहने लगे हैं। अली इन दिनों कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी