न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप, गोविंद सिंह डोटासरा पर भी कसा तंज

जयपुर में अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर साजिशों का आरोप लगाया, कहा- केंद्र ने सरकार गिराने की कोशिश की, डोटासरा ने संगठन को मजबूत किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 9:45:02

गहलोत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप, गोविंद सिंह डोटासरा पर भी कसा तंज

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा पर साजिशों का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कई राज्यों में सरकारें गिराने की कोशिश की, जिनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी गिराने का प्रयास किया गया, लेकिन पार्टी हाई कमान और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उनकी सरकार बच गई। गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि डोटासरा ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की है और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित किया है।

उन्होंने कहा कि वे उन खुशकिस्मत नेताओं में से हैं, जिसे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी सरकार अच्छी चल रही थी, लेकिन केंद्र के नंबर एक और दो नेताओं ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कई राज्यों की सरकारे गिराई। हमारी सरकार भी गिराने का प्रयास हुआ, लेकिन पार्टी हाई कमान और आप सबके के आशीर्वाद से हमारी सरकार बच गई. हम विधायकों के साथ 40 दिन तक बाड़ेबंदी में रहे। आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में गोविंद सिंह डोटासरा भी उसी की देन है। गहलोत के इस बयान को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। गहलोत ने कहा कि डोटासरा 4 साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। इन्होंने मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

गहलोत ने संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए एक उंगली तक नहीं काटी, वही आज खुद को सबसे बड़ा देशप्रेमी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता तिरंगा यात्रा का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली थी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत के विकास में अहम योगदान दिया था। उन्होंने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए महिला, ओबीसी, एससी-एसटी को आरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। जूली ने यह भी कहा कि बोफोर्स तोप के कारण ही पाकिस्तान के खिलाफ करगिल युद्ध में विजय प्राप्त की गई थी, जबकि भाजपा ने उस समय राजीव गांधी पर आरोप लगाए थे।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को 18 साल की उम्र में मताधिकार देने का अधिकार दिया और पंचायती राज में संविधान संशोधन करके ग्राम पंचायतों को मजबूत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और पंचायत चुनावों को समय पर न कराकर लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन कर रही है।

संगोष्ठी में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और वरिष्ठ विधायक हरिमोहन शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम से पहले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट