न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RAS Mains 2024 सहित RPSC कराएगा दो माह में 3686 पदों के लिए 14 परीक्षाएँ

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जून और जुलाई 2025 में 14 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं के माध्यम से 3686 पदों के लिए चयन किया जाएगा। इनमें प्रमुख परीक्षा आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) मैन्स 2024 भी शामिल है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 5:30:02

RAS Mains 2024 सहित RPSC कराएगा दो माह में 3686 पदों के लिए 14 परीक्षाएँ

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जून और जुलाई 2025 में 14 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं के माध्यम से 3686 पदों के लिए चयन किया जाएगा। इनमें प्रमुख परीक्षा आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) मैन्स 2024 भी शामिल है।

आयोग ने जून और जुलाई माह में इन परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इन दो महीनों में कुल 41 दिन के दौरान परीक्षाओं का आयोजन होगा, जिनमें विभिन्न पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन और अपात्र उम्मीदवारों को विद ड्रा करने का भी अवसर प्रदान किया है।

जून और जुलाई में होने वाली प्रमुख परीक्षाएँ:

1. 1 जून 2025: सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2024 – 181 पदों के लिए।

2. 17 और 18 जून 2025: आरएएस (मुख्य) परीक्षा 2024 – 733 पदों के लिए।

3. 23 जून से 6 जुलाई 2025: व्याख्याता और कोच (स्कूल शिक्षा) संयुक्त परीक्षा 2024 (24 विषय) – 2202 पदों के लिए।

4. 23 जून से 6 जुलाई 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 (मेडिकल शिक्षा विभाग) (33 विषय) – 329 पदों के लिए।

5. 7 जुलाई 2025: टेक्निकल असिस्टेंट जिओ फिजिक्स परीक्षा 2024 (भूजल विभाग) – 3 पदों के लिए।

6. 7 जुलाई 2025: बायोकेमिस्ट परीक्षा 2024 (मेडिकल शिक्षा विभाग) – 13 पदों के लिए।

7. 8 जुलाई 2025: जूनियर केमिस्ट परीक्षा 2024 (भूजल विभाग) – 1 पद के लिए।

8. 8 जुलाई 2025: असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर परीक्षा 2024 (पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट) – 4 पदों के लिए।

9. 9 जुलाई 2025: सहायक निदेशक परीक्षा 2024 (विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी विभाग) – 9 पदों के लिए।

10. 10 जुलाई 2025: रिसर्च असिस्टेंट परीक्षा 2024 (मूल्यांकन विभाग) – 26 पदों के लिए।

11. 13 जुलाई 2025: डिप्टी जेलर परीक्षा 2024 (जेल विभाग) – 73 पदों के लिए।

12. 29 जुलाई 2025: सहायक मत्स्य विकास अधिकारी परीक्षा 2024 (मत्स्य विभाग) – 8 पदों के लिए।

13. 29 जुलाई 2025: ग्रुप इंस्ट्रक्टर, सर्वेयर, असिस्टेंट अप्रेंटिसशीप एडवाइजर ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2024 (स्किल एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग) – 68 पदों के लिए।

14. 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025: वाइस प्रिंसिपल, सुपरिटेंडेंट आईटीआई परीक्षा 2024 (स्किल एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग) – 36 पदों के लिए।

आयोग ने इन परीक्षाओं की तिथियों के संबंध में कोई भी बदलाव होने की संभावना न के बराबर बताई है। अभ्यर्थी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं और आयोग भी परीक्षा के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट