न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सरहदी जिले बीकानेर पहुंचेंगे PM मोदी, देश को देंगे 26,000 करोड़ की सौगातें

बीकानेर में पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करेंगे और 26,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह दौरा आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी माना जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 6:26:34

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सरहदी जिले बीकानेर पहुंचेंगे PM मोदी, देश को देंगे 26,000 करोड़ की सौगातें

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राजस्थान के सरहदी जिले बीकानेर का दौरा करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक दौरे पर प्रधानमंत्री न केवल देश को संबोधित करेंगे, बल्कि कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उल्लेखनीय है कि 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चूरू जिले से ही देश को संबोधित किया था। उस वक्त भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने नियंत्रण रेखा पार कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर हमला किया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि मरुधरा की धरती से प्रधानमंत्री आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस एक दिवसीय दौरे में लगभग 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो राजस्थान समेत देशभर के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही हैं।

आतंकवाद के विरुद्ध मजबूत संदेश

राजस्थान वीरता और बलिदान की भूमि रही है। हाल में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर की धरती से पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले भी उन्होंने 2019 में चूरू से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पहली सार्वजनिक सभा की थी।

उस जनसभा में पीएम मोदी के शब्द आज भी लोगों को याद हैं — "सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, देश नहीं झुकने दूंगा।" इस बार भी, जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटनाओं ने फिर देश को झकझोरा है, तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

राजनीतिक विश्लेषक एकलव्य सिंह का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी पूरे देश में तिरंगा यात्रा के जरिए सेना का मनोबल बढ़ा रही है। पीएम मोदी के बीकानेर दौरे को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री न केवल सेना को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख भी जाहिर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के जिन जिलों की सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं, बीकानेर उनमें प्रमुख है, ऐसे में यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण बन जाता है।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज़

बीकानेर दौरे में प्रधानमंत्री विश्वप्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद पलाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौरे की घोषणा होते ही व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बीकानेर में दो दिन से लगातार बैठकें कर रहे हैं ताकि इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जा सके। उनका कहना है कि भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम का प्रधानमंत्री के माध्यम से सम्मान होगा और देशभक्ति का माहौल और प्रबल होगा।

इन बड़ी सौगातों की घोषणा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी:

1. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 86 जिलों में स्थित 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन।

2. यात्रियों की सुविधाओं और क्षेत्रीय स्थापत्य के अनुसार विकसित इन स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करना।

3. सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु 3 वाहन अंडरपास और कई राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण की आधारशिला।

4. चूरू-सादुलपुर (58 किमी) रेल लाइन की आधारशिला।

5. विद्युतीकरण कार्यों के तहत सूरतगढ़-फलोदी, फुलेरा-डेगाना, उदयपुर-हिम्मतनगर, फलोदी-जैसलमेर और समदड़ी-बाड़मेर रेल लाइनों को राष्ट्र को समर्पित करना।

6. 4850 करोड़ की लागत से तैयार 7 प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन।

7. स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में बीकानेर, नावां, डीडवाना और कुचामन में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की नींव।

8. पार्ट B पावर ग्रिड और मेवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पण।

9. 25 बड़ी परियोजनाएं जैसे भीलवाड़ा, झालावाड़ में नर्सिंग कॉलेज और झुंझुनू की जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?