न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में तूफान और ओलावृष्टि से तबाही, 15 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि से 15 लोगों की मौत, कई जिलों में व्यापक नुकसान। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत कार्य तेज करने और प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 10:25:13

UP में तूफान और ओलावृष्टि से तबाही, 15 लोगों की मौत, CM योगी ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम से शुरू हुई तेज़ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में व्यापक तबाही मचाई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सड़कों पर यातायात बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अब तक इस आपदा में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ग़ाज़ियाबाद और लखीमपुर में सबसे अधिक 3-3 मौतें हुई हैं, जबकि मेरठ और सहारनपुर में 2-2, और बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व कुशीनगर में 1-1 मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से हालात की समीक्षा की और निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही गिरे हुए पेड़ों और पोलों की वजह से बंद हुई सड़कों को युद्धस्तर पर खोला जाए।

सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में कोई कोताही न हो और जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। ग़ाज़ियाबाद से लेकर वाराणसी तक कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से पेड़ गिरने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। बिजली के खंभे और तार टूटने के कारण कई इलाकों में रातभर अंधेरा छाया रहा।

आपदा प्रबंधन विभाग, बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में सक्रिय हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक मौसम पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम