न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में​​​​​​​ दिखा लेपर्ड, मजदूर ने भागकर बचाई जान

जयपुर में शुक्रवार अल सुबह मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक लेपर्ड देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 9:13:22

जयपुर: मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में​​​​​​​ दिखा लेपर्ड, मजदूर ने भागकर बचाई जान

जयपुर में शुक्रवार अल सुबह मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक लेपर्ड देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर मौजूद एक मजदूर ने लेपर्ड को अपनी ओर आते देखा और घबराकर फैक्ट्री में छिप गया। कुछ देर सड़क पर घूमने के बाद लेपर्ड झालाना के जंगल की ओर लौट गया। झालाना लेपर्ड रिजर्व के पास स्थित मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में यह घटना सुबह 3 बजे घटी। मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकला और कुछ कदम चलने के बाद 3:04 बजे उसने अचानक सड़क पर भागते हुए लेपर्ड को देखा। डर के मारे मजदूर तुरंत पास की फैक्ट्री में छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई। मजदूर राम भजन मीणा ने कहा, "लेपर्ड को इतने नजदीक से देखकर मैं बहुत डर गया। मेरे साथी भी डरे हुए हैं। सरकार को वन्यजीवों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।"

स्थानीय निवासी योगेश नरूला ने बताया कि झालाना जंगल से सटे इलाकों में अक्सर लेपर्ड देखे जाते हैं। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि जंगल में पर्याप्त भोजन न मिलने के कारण ये वन्यजीव शहर में आ रहे हैं। सरकार को इन्हें जंगल में ही भोजन उपलब्ध कराना चाहिए ताकि वे रिहायशी इलाकों में न आएं।"

पहले भी आबादी क्षेत्र में पहुंच चुके लेपर्ड

जयपुर के झालाना और आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व के कारण शहर में अक्सर लेपर्ड मूवमेंट देखा जाता है, जिससे रिहायशी इलाकों में दहशत बनी रहती है। हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां लेपर्ड आबादी क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। 7 फरवरी को जगतपुरा के CBI फाटक के पास हरी नगर कॉलोनी में एक लेपर्ड देखा गया था, जबकि 12 जनवरी को यह नहर के गणेश जी मंदिर की पहाड़ियों तक पहुंच गया था। पिछले साल 7 दिसंबर को विद्याधर नगर में लेपर्ड की मौजूदगी से चार घंटे तक डर का माहौल बना रहा। इसके अलावा, जयसिंहपुरा खोर, मानबाग, जगतपुरा की आशियाना ग्रीनवुड सोसाइटी, दिल्ली रोड, जमवारामगढ़, मालवीय नगर और झालाना इलाके में भी कई बार लेपर्ड देखे जा चुके हैं। इन घटनाओं के दौरान लेपर्ड ने कई बार मवेशियों और जंगली जानवरों को अपना शिकार बनाया, जबकि जमवारामगढ़ इलाके में एक मासूम बच्चे की भी जान चली गई थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि वन विभाग इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि रिहायशी इलाकों में इस तरह की घटनाएं न हों।

जयपुर में 75 लेपर्ड रह रहे

जयपुर में पिछले कुछ वक्त से लेपर्ड की संख्या लगातार बढ़ रही है। झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ सफारी में लगभग 75 लेपर्ड रह रहे हैं। इनमें सबसे अधिक लगभग 45 लेपर्ड झालाना में हैं। 20 से ज्यादा लेपर्ड आमागढ़ के जंगलों में हैं। जयपुर देश का पहला ऐसा शहर है, जहां 2 लेपर्ड सफारी, एक लॉयन सफारी, एक टाइगर और एक एलिफेंट सफारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी