न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से हड़कंप, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, जगह-जगह जलभराव

राजधानी दिल्ली और एनसीआर रविवार तड़के तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां एक ओर बारिश ने भीषण गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव और उड़ानों में देरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 9:23:14

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से हड़कंप, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, जगह-जगह जलभराव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर रविवार तड़के तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां एक ओर बारिश ने भीषण गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव और उड़ानों में देरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा है। शनिवार रात 11:30 बजे से रविवार तड़के 4 बजे तक करीब 49 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, ऐसा एयरपोर्ट प्राधिकरण ने जानकारी दी। भारी बारिश और तेज़ तूफानी हवाओं के चलते एयरपोर्ट पर कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सबसे तेज़ हवाएं 82 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफदरजंग में चलीं, जबकि प्रगति मैदान में 76 किमी/घंटा और दिल्ली यूनिवर्सिटी क्षेत्र में 37 किमी/घंटा रफ्तार दर्ज की गई।

बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सफदरजंग में 81 मिमी, पलम में 68 मिमी, पूसा में 71 मिमी और मयूर विहार में 48 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शहर के बाकी हिस्सों में भी औसतन 5 से 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मिंटो रोड, एयरपोर्ट अंडरपास, और अन्य प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से कई वाहन फंसे और क्षतिग्रस्त हो गए। मिंटो रोड पर एक कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई पाई गई, जिसके दृश्य समाचार एजेंसी ANI ने साझा किए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने ताज़ा एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी समय-समय पर चेक करते रहें और संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क में रहें। अभी भी कई उड़ानों के समय में बदलाव संभव है।

मौसम विभाग ने शनिवार को ही भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश और तूफान आ सकता है, जिसकी रफ्तार 60 से 100 किमी प्रति घंटे के बीच हो सकती है। रविवार तड़के यह अनुमान लगभग सटीक साबित हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब