Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू यादव की बेटी मीसा ने दिया विवादित बयान, हमारी सरकार बनी तो जेल में होंगे PM मोदी

आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने एक बड़ा बयान दिया है। पाटिलीपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि अगर लोगों ने इंडिया अलायंस को मौका दिया तो प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सलाखों के पीछे होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 5:10:29

लालू यादव की बेटी मीसा ने दिया विवादित बयान, हमारी सरकार बनी तो जेल में होंगे PM मोदी

नई दिल्ली। आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने एक बड़ा बयान दिया है। पाटिलीपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि अगर लोगों ने इंडिया अलायंस को मौका दिया तो प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सलाखों के पीछे होंगे।

पीएम मोदी के इंडिया अलांयस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मीसा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन है वो 30 लाख रोजगार दे रहा है। इसमें भी उनको तुष्टिकरण नजर आ रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हम किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रहे हैं, एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं क्या यह सब तुष्टिकरण है? उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर कौन जवाब देगा।

आरजेडी सुप्रीमो की बेटी इतने पर ही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं वे हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। जानतें है कि कितना बड़ा भ्रष्टाचार है? मीसा ने कहा कि अगर देश की जनता ने हमकों यानी इंडिया अलायंस को मौका दे दिया तो फिर प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी भारतीय जनता पार्टी के नेता है वो सभी जेल के अंदर होंगे।

भाजपा ने किया पलटवार

मीसा भारती के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ रामकृपाल यादव ने भी लालू परिवार पर हमला बोला है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो लोग डरे सहमें हैं उनकी भी आवाज निकल रही है। यही लोग हैं जो चपरासी के क्वार्टर में रहते थे और आज महलों में रहते हैं।

पीएम मोदी पर आरजेडी सांसद मीसा भारती के बयान पर भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि विपक्ष के प्रचार का स्तर इतना नीचे आ गया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। लालू यादव की बेटी और आरजेडी की नेता मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जेल भेजा जाएगा। देश सुनना चाहता है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा या नहीं। विपक्ष का अभियान इस स्तर पर है कि कोई नेताओं को जेल भेजने की बात कर रहा है और कोई मौत की बात कर रहा है।
वहीं एनडीए के पाटलिपुत्र सीट से उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने चैलेंज करते हुए कहा कि पहले जेल में भेजने वाले लोग अपनी खैरियत तो मना लें। पहले अपने आप को बचा लें। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि रामकृपाल यादव तकरीबन 40 साल से राजनीति में है और छह बार सांसद और दो बार विधायक रह चुका हूं। उसके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जेल में भेजकर दिखाएं। हमारे एफिडेविट के बाद कोई संपत्ति नहीं है। इन संपत्ति की जांच कर देख लें। हमारे पास दिल्ली में कोई फॉर्म हाउस नहीं है। पीएम मोदी तो आसमान हैं जो उनके ऊपर थूकेगा, थूक खुद उसके ही ऊपर गिरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका