न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron पर दुनियाभर के 8 एक्सपर्ट्स की राय, वैक्सीनेटेड लोगों को भी निशाना बना सकता है नया वैरिएंट

लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की चेतावनी दी जा रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर देश-दुनिया के वायरोलॉजी एक्सपर्ट्स चिंता जाहिर करते हुए अपनी राय रखी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 10:20:06

Omicron पर दुनियाभर के 8 एक्सपर्ट्स की राय, वैक्सीनेटेड लोगों को भी निशाना बना सकता है नया वैरिएंट

महज नौ दिन के अंदर कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन 31 देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ यह वेरिएंट अब भारत तक पहुंच चुका है। कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2 मरीज मिले हैं। इन दोनों मरीजों की उम्र 46 और 66 साल है। ये 11 और 20 नवंबर को बेंगलुरु आए थे। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज मिलने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की चेतावनी दी जा रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर देश-दुनिया के वायरोलॉजी एक्सपर्ट्स चिंता जाहिर करते हुए अपनी राय रखी हैं...

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

ओमिक्रॉन, डेल्‍टा वैरिएंट समेत अन्‍य वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक: डॉ एंथनी फाउसी

अमेरिका के संक्रमण रोग विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉ एंथनी फाउसी ने ओमिक्रॉन वैरिएंट से सचेत रहने की चेतावनी दी है। फाउसी ने इसके म्‍यूटेशन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन, डेल्‍टा वैरिएंट समेत अन्‍य वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। आपको बता दे, अमेरिका में अब तक ओमिक्रॉन के 8 मरीज मिल चुके हैं। कैलिफोर्निया में पहला केस मिलने के बाद ओमिक्रॉन के 5 मामले गुरुवार को न्यूयॉर्क में मिले। अमेरिकी मीडिया ने गवर्नर कैथी होचुल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन कोरोना वायरस वेरिएंट के 5 मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले कोलोराडो और मिनेसोटा में ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक-एक मरीज मिले थे। इसकी पुष्टि बुधवार रात को US सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (USCDCP) ने कर दी।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

दक्षिण अफ्रीका में वैक्सीनेट लोग हुए इससे संक्रमित : डॉ सौम्‍या स्‍वामीनाथन

WHO की चीफ साइंटिस्‍ट डॉ सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने कहा है कि डेल्‍टा वैरिएंट से भारत में सबसे ज्‍यादा मौतें हुई थीं। अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि ओमिक्रॉन, डेल्‍टा वैरिएंट से कितना ज्यादा खतरनाक है और कितनी तेजी से फैलता है। दक्षिण अफ्रीका में जो लोग इससे संक्रमित हुए हैं, उनमें से कुछ वैक्सीनेट थे।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

संक्रमित होने पर अस्‍पताल में एडमिट होने की जरूरत नहीं : डॉ रमन गंगाखेडकर

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुख्‍य वैज्ञानिक डॉ रमन गंगाखेडकर ने बताया कि नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि इससे संक्रमित मरीज को अस्‍पताल में एडमिट होने की जरूरत नहीं आई है। उन्‍होंने कहा, हल्के लक्षणों को रोका नहीं जा सकता है, क्‍योंकि वैरिएंट लगातार आते रहेंगे।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

ओमिक्रॉन को इम्‍यूनिटी पर असर डालने वाला वायरस : डॉ रणदीप गुलेरिया

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के डायरेक्‍टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने ओमिक्रॉन वायरस को इम्‍यूनिटी पर असर डालने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह वैरिएंट वैक्‍सीन की प्रभावशीलता कम कर सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत में उपयोग की जा रही वैक्‍सीन का दोबारा मूल्‍यांकन करने की जरूरत है।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

ओमिक्रॉन के मामले मिलने से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं: डॉ अरविंद कुमार

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉ अरविंद कुमार का कहना है कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन के मरीज मिलने से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, हालाकि, अब लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। मास्क पहनना चाहिए और पहले की तरह ही सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य उपाय अपनाने शुरू कर देने चाहिए। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें तुरंत प्रभाव से दोनों डोज लगवा लेनी चाहिए।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

दूसरे वैरिएंट की तुलना में काफी हल्का वायरस ओमिक्रॉन: डॉ धीरेन

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में डॉ धीरेन का कहना है कि ओमिक्रॉन वायरस के भारत पहुंचने की आशंका पहले ही थी। हालांकि, भारत में लोगों को शांत, संयमित और सतर्क रहने की जरूरत है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर हम कह सकते हैं कि दूसरे वैरिएंट की तुलना में काफी हल्का वायरस है। डॉ धीरेन ने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, वे शायद कोविड-19 से लड़ने की सबसे कमजोर कड़ी हो सकते हैं। हमने बच्चों के टीकाकरण में देरी की है। उन्हें टीकाकरण से वंचित करने वाली हमारी नीतियां हम पर उल्टा असर कर सकती हैं। हमें उन्हें स्कूल भेजने से पहले सोचने की जरूरत है।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

डॉ शशांक हेडा ने ओमिक्रॉन को बेहद खतरनाक बताया

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की सरकार को कोविड से जुड़ी नीति बनाने की सलाह देने वाले CovidRxExchange के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शशांक हेडा ने ओमिक्रॉन को बेहद खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि ओमिक्रॉन का जेनेटिक रूप बदल सकता है। यह कितना खतरनाक है, यह आने वाले समय में पता चलेगा।

omicron,covid new variant omicron,omicron cases worldwide,coronavirus news variant,covid new cases in india

भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है ओमिक्रॉन: डॉ सुधीर भंडारी

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुधीर भंडारी ने कहा है कि ये वैरिएंट भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। ये इतना खतरनाक है कि डबल डोज लगवाकर इम्यूनिटी डेवलप कर चुके व्यक्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। नए वैरिएंट में 30 से ज्यादा स्पाइक्स का म्यूटेशन पाया गया है, जो लंग्स को बहुत तेजी से नुकसान पहुंचा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल