न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर: बकरी चराने गई 3 दिन से लापता बच्ची का शव मिला, हत्या और दुष्कर्म की आशंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन पहले लापता हुई एक बच्ची का शव गुरुवार सुबह एक खेत में मिला।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 3:25:49

कानपुर: बकरी चराने गई 3 दिन से लापता बच्ची का शव मिला, हत्या और दुष्कर्म की आशंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन पहले लापता हुई एक बच्ची का शव गुरुवार सुबह एक खेत में मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे पुलिस को यह आशंका है कि बच्ची को पहले बंधक बना कर रखा गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया।

यह बच्ची कक्षा आठवीं की छात्रा थी और सोमवार शाम को घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन बकरी तो मिल गई, पर बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। चिंता बढ़ने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची को खोजने की कोशिश की। खेतों, खलिहानों, नदी-नालों तक जगह-जगह तलाश की गई, लेकिन तीन दिन तक उसका कोई पता नहीं चला।

ईंट-भट्ठे के पास मिला शव

गुरुवार सुबह कानपुर जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में स्थित ईंट-भट्ठे के पास अरहर के खेत में एक बच्ची का शव मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में बच्ची के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव और खरोंच के निशान पाए गए। उसका सिर भी फटा हुआ था, जो यह दर्शाता है कि उसकी हत्या बेहद क्रूरता से की गई। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले बच्ची को बंधक बना कर रखा गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

महाराजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि हम मामले की जांच के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस जघन्य घटना ने इलाके को दहला दिया है और पुलिस की तफ्तीश में तेजी आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात