न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन इवेंट में गोविंदा को लेकर सवाल पूछने पर सुनीता ने दी अटपटी रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रॉल, वीडियो वायरल

पिछले कुछ समय से सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। सबको लग रहा है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 11:17:37

फैशन इवेंट में गोविंदा को लेकर सवाल पूछने पर सुनीता ने दी अटपटी रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रॉल, वीडियो वायरल

पिछले कुछ समय से सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। सबको लग रहा है कि उनके बीच कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। बार-बार कुछ ऐसा होता है जिससे शक और गहरा जाता है। अब एक बार फिर इस अंदेशे को बढ़ाने वाली बात हुई है। हाल ही में जब सुनीता से गोविंदा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जिस लहजे में जवाब दिया, उसने अटकलों के बाजार को फिर से गरम कर दिया है। दरअसल सुनीता अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ मुंबई में एक फैशन इवेंट में शामिल हुईं।

टीना ने रैंप वॉक किया। टीना NIF ग्लोबल नवी मुंबई के लिए शो ओपनर थीं, जबकि सुनीता भी यशवर्धन के साथ फैशन इवेंट के दौरान स्टेज पर पोज देती दिखीं। इवेंट में मौजूद फोटोग्राफरों ने सुनीता से गोविंदा के बारे में पूछा। इस पर सुनीता ने अटपटी रिएक्शन दी। सुनीता ने पैपराजी को इशारा करके कहा कि “चुप रहो।” जब एक फोटोग्राफर ने इस दौरान कहा कि उन्हें गोविंदा की याद आ रही है, तो सुनीता ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या “आपको उनका पता चाहिए?”

यशवर्धन अपनी मां का रिएक्शन देखते रह जाते हैं। यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इसमें सुनीता बेटे के साथ पोज दे रही हैं। सुनीता ने जहां एक शिमरी को-ऑर्ड सेट पहना था, वहीं यशवर्धन ने नीली शर्ट के साथ एक सफेद टी और ऑलिव ग्रीन पैंट कैरी की थी। अब इस तरह के रिएक्शन के लिए सुनीता जमकर ट्रॉल हो रही हैं। किसी ने लिखा, “एटीट्यूड तो ऐसे दिखा रही हैं जैसे कोई हीरोइन हो।” दूसरा यूजर कमेंट करता है, “लोग इसे गोविंदा की वजह से जानते हैं और अकड़ देखो।” एक फैन ने सुनीता का सपोर्ट करते हुए लिखा, “आप लोग बार-बार एक ही सवाल क्यों पूछते रहते हो।”

फरवरी में गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबरें आई थीं

इससे पहले पिछले दिनों भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सुनीता, गोविंदा को लेकर पूछे गए सवाल से बचती नजर आई थीं। सुनीता और यशवर्धन रेड कार्पेट पर पोज दे रहे थे जब किसी ने उनसे पूछ लिया कि गोविंदा सर कहां हैं। तब भी सुनीता की रिएक्शन काफी हैरान करने वाली थी। पहले तो उन्होंने गुस्से में पूछा, “क्या?” फिर एकदम से हंसने लगीं। फिर जब किसी ने कहा कि एक्टर लेट एंट्री कर सकते हैं, तब वो कहती हैं, “लास्ट बट नॉट द लीस्ट।”

फिर एक पैपराजी ने बताया कि वो गोविंदा को कितना मिस कर रहा है। इसके जवाब में सुनीता ने स्माइल करते हुए कहा, “हम लोग भी कर रहे हैं।” फरवरी में ऐसी खबरें आई थीं कि गोविंदा और सुनीता अलग हो रहे हैं जिसकी वजह दोनों की अलग-अलग लाइफस्टाइल है। अपने एक इंटरव्यू में भी सुनीता ने बताया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। बात बहुत बढ़ जाने पर सुनीता ने तलाक की अफवाहों को खारिज कर कहा था कि कोई भी उन्हें गोविंदा से अलग नहीं कर सकता। बता दें गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी