न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं? जानें भारत में कितना और कैसे देना होगा टैक्स

लाभ पर 30% टैक्स: यदि आप क्रिप्टोकरेंसी बेचते हैं और उससे लाभ होता है, तो आपको 30% का फ्लैट टैक्स चुकाना होगा।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 9:18:07

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं? जानें भारत में कितना और कैसे देना होगा टैक्स

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के बाद से क्रिप्टोकरेंसी, खासतौर पर बिटकॉइन, में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। हाल ही में बिटकॉइन का भाव 1 लाख डॉलर के पार पहुंच गया था, जिसने एक बार फिर निवेशकों का ध्यान क्रिप्टोकरेंसी की ओर खींचा है। अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि भारत में इससे होने वाली आय पर कितना टैक्स देना होगा। भले ही भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है, लेकिन निवेश पर कोई रोक नहीं है।

क्रिप्टो पर 30% टैक्स

आयकर अधिनियम की धारा 2(47A) के तहत क्रिप्टोकरेंसी को "वर्चुअल डिजिटल एसेट्स" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। हालांकि, इसे अब तक कानूनी मान्यता नहीं दी गई है। भारत में क्रिप्टो से जुड़े टैक्स नियम धारा 115BBH और धारा 194S के तहत आते हैं। इन प्रावधानों के मुताबिक:

लाभ पर 30% टैक्स: यदि आप क्रिप्टोकरेंसी बेचते हैं और उससे लाभ होता है, तो आपको 30% का फ्लैट टैक्स चुकाना होगा।
1% TDS: क्रिप्टो लेनदेन पर 1% TDS काटा जाएगा।

भारत में क्रिप्टोकरेंसी वैध है या नहीं?

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल या वर्चुअल मुद्रा है, जो क्रिप्टोग्राफी तकनीक पर आधारित है। यह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर संचालित होती है, जो इसे सुरक्षित और धोखाधड़ी से बचाने में मदद करती है। हालांकि, भारत में क्रिप्टोकरेंसी की वैधता को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। 2022 में सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30% टैक्स लगाने का प्रावधान किया था। इसके बावजूद, इसे आधिकारिक तौर पर वैध करार नहीं दिया गया है।

नीति और रेगुलेशन की स्थिति

वर्तमान में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सेबी, और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक अंतर-मंत्रालयी समूह (IMG) क्रिप्टोकरेंसी के लिए व्यापक नीति पर काम कर रहा है। इस समूह ने अभी तक कोई स्पष्ट दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। आने वाले समय में, IMG एक परिचर्चा पत्र जारी करेगा, जो हितधारकों को इस पर अपने विचार रखने का मौका देगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि भारत क्रिप्टोकरेंसी पर क्या रुख अपनाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?