न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक में महंगाई चरम पर, गेहूँ, आटा-दूध खरीदना मुश्किल, सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान, 10 मई से आंदोलन

पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि मिडिल क्लास का व्यक्ति भी अब दाल, आटा जैसी चीज नहीं खरीद पा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 May 2024 1:06:54

पाक में महंगाई चरम पर, गेहूँ, आटा-दूध खरीदना मुश्किल, सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान, 10 मई से आंदोलन

नई दिल्ली। पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि मिडिल क्लास का व्यक्ति भी अब दाल, आटा जैसी चीज नहीं खरीद पा रहा है। आटा, दूध, गेहूं, दालों, सब्जियों के दाम पाकिस्तान में आसमान को भी भेद गए हैं। इस बेतहाशा महंगाई के खिलाफ अब पूरे देश में किसान उतरने वाले हैं। पाकिस्तान में किसानों ने 10 मई से आंदोलन करने का बिगुल फूंक दिया है।

पाकिस्तान के स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक किसानों के संगठन ‘किसान इत्तेहाद’ ने बीते रविवार को इस आंदोलन का ऐलान किया है। उनका कहना है कि पूरे पाकिस्तान में गेहूं का संकट पैदा हो गया है। किसान इत्तेहाद के अध्यक्ष खालिद खोखर ने कहा कि सरकार स्थानीय किसानों से फसल खरीदने के बजाय आयात कर रही है। जिसके हम पुरजोर विरोध कर रहे हैँ। उन्होंने गेहूं आयात में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और इसमें शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की।

प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख, ISI से भी किया संपर्क

गौरतलब है कि किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख, ISI के महानिदेशक और खाद्य सुरक्षा मंत्री से संपर्क किया लेकिन उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया गया। किसानों ने अब नागरिक समाज, मीडिया, वकीलों और व्यापारिक समुदाय से भी इस आंदोलन में जुड़ने का आह्वान किया है।

पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

साथ में उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ‘गेहूं माफियाओं’ को आयात से 100 अरब डॉलर का मुनाफा (PKR) हुआ जबकि पाकिस्तान को लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ। गेहूं माफियाओं को साधने की कोशिश में सरकार ने गेहूं की आरक्षित दर में बढ़ोतरी कर दी। जबकि किसानों ने बड़ी मात्रा में गेहूं का उत्पादन किया लेकिन वो अपनी खुद की कमाई से वंचित रह गए क्योंकि अधिकारियों ने अनाज का आयात कर लिया। इसलिए अब उनके पास आंदोलन करने के सिवाय और कोई चारा नहीं बचा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

डोनाल्ड ट्रंप के जीत के ऐलान के बाद ईरान का मिसाइल हमला, अब अमेरिका की अगली चाल क्या होगी?
डोनाल्ड ट्रंप के जीत के ऐलान के बाद ईरान का मिसाइल हमला, अब अमेरिका की अगली चाल क्या होगी?
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?