न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान के चंगुल से छूटी चालक दल में शामिल भारतीय महिला, कोचीन पहुँची, विदेश मंत्री ने कहा, यह मोदी की गारंटी...

मालवाहक जहाज एमएससी एरीज पर सवार भारतीय चालक दल में शामिल केरल के त्रिशूर की रहने वाली महिला कैडेट ऐन टेस्सा जोसफ कोचीन पहुंच चुकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 7:01:15

ईरान के चंगुल से छूटी चालक दल में शामिल भारतीय महिला, कोचीन पहुँची, विदेश मंत्री ने कहा, यह मोदी की गारंटी...

नई दिल्ली। ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायल से संबंध रखने वाले मालवाहक जहाज के चालक दल के 17 भारतीय सदस्यों में से एकमात्र महिला को गुरुवार को रिहा कर दिया गया। विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मालवाहक जहाज एमएससी एरीज पर सवार भारतीय चालक दल में शामिल केरल के त्रिशूर की रहने वाली महिला कैडेट ऐन टेस्सा जोसफ कोचीन पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा, ईरान में भारतीय दूतावास बाकी 16 भारतीय कर्मियों के साथ संपर्क में है। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "मोदी की गारंटी हमेशा देश या विदेश में डिलीवर करती है।"

केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि तेहरान में भारतीय मिशन कंटेनर जहाज के बाकी 16 भारतीय क्रू सदस्यों के साथ संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लौटी क्रू सदस्य स्वस्थ्य और भारत में अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय दूतावास ने "ईरानी अधिकारियों के समर्थन" से जोसेफ की भारत वापसी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि दूतावास शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए ईरानी पक्ष के संपर्क में है। जयसवाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा कोचीन हवाई अड्डे पर जोसेफ का स्वागत करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान में भारतीय मिशन एमएससी एरीज के चालक दल के बाकी सदस्यों की कुशलता के लिए ईरान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायल से जुड़े मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीयों में केरल की एक महिला भी शामिल थी।

ईरान ने 13 अप्रैल को इजरायल से जुड़े शिप पर कब्जा कर लिया था। इस शिप पर ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडो ने हेलिकॉप्टर से रेड की थी और शिप को ईरान ले गए थे। इस शिप का संचालन किसी इजरायली बिजनेसमैन के हाथों है। ईरान को संदेह था कि शिप पर लोड कंटेनर में इजरायल को विदेशी मदद भेजी जा सकती है। यही वजह है कि उन्होंने शिप को कब्जे में लिया था।

ईरान ने जिस शिप पर कब्जा किया था, उस पर कुल 25 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें भारतीय समेत कुछ अन्य देशों के क्रू सदस्य शामिल थे। ईरान ने शिप को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के दौरान कब्जा लिया था, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चार दिन पहले इस मामले पर ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन से बात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी