न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ता कोरोना संक्रमण, रेल यात्रा पर फिर लगने लगा ब्रेक, रद्द हुई ये 10 पैसेंजर ट्रेन

पूर्वी भारत, उत्तर भारत के तमाम राज्यों में जाने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे के अफसरों ने लम्बी दूरी के साथ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 10:41:46

बढ़ता कोरोना संक्रमण, रेल यात्रा पर फिर लगने लगा ब्रेक, रद्द हुई ये 10 पैसेंजर ट्रेन

देश में कोरोना की दूसरी लहर भयावह साबित हो रही है। स्तिथि यह हो गई है कि देश में अब रोजाना 2 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे है। शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 33 हजार 757 लोग संक्रमित पाए गए। इससे पहले गुरुवार को 2 लाख 16 हजार 642 लोग संक्रमित पाए गए थे। देश में बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर रेल यात्रा पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। रेल यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए झांसी रेल मंडलों के अफसरों ने यात्रियों के हित मे बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण भारत हो या फिर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश का झांसी कई राज्यों के लिए यूपी का गेटवे कहलाता है। ऐसे में पूर्वी भारत, उत्तर भारत के तमाम राज्यों में जाने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे के अफसरों ने लम्बी दूरी के साथ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

ट्रेनों के संचालन को रोके जाने के फैसले को लेकर झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेनों में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर से पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों के यात्रा करने की सूचना लगातार मिलने के बाद 10 यात्री ट्रेनों पर अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार झांसी से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 17 अप्रैल से अग्रिम सूचना तक रद्द किया जा रहा है। जानिए कौन-कौन सी ट्रेन हुईं निरस्त...

04110 कानपुर चित्रकूट अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
04109 चित्रकूट कानपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
04121 कानपुर चित्रकूट अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
04122 चित्रकूट कानपुर अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
01812 झांसी ललितपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
01811 ललितपुर झांसी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
01820 ललितपुर बीना अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
01819 बीना ललितपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
01805 झांसी आगरा केंट (आरक्षित) स्पेशल एक्सप्रेस
01806 आगरा केंट झाँसी (आरक्षित) स्पेशल एक्सप्रेस

देश में मिले 2.33 लाख मरीज

आपको बता दे, देश के हालात काफी बिगड़ चुके हैं। कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। हर राज्य, हर शहर में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 33 हजार 757 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 1 लाख 22 हजार 839 मरीज रिकवर भी हुए। पूरे देश में अब तक 1.45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को 1 लाख 61 हजार 422 यानी 69.05% नए मरीज केवल 7 राज्यों में बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,360, देश की राजधानी दिल्ली में 19,486, कर्नाटक में 14,859, छत्तीसगढ़ में 14,912, मध्य प्रदेश में 11,045 और केरल में 10,031 लोग संक्रमित पाए गए। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा 939 यानी 70.17% मौतें भी दर्ज की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया