न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को POK खाली करना होगा, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नामंजूर... भारत का कड़ा संदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सीजफायर के बाद भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर पर सभी मुद्दों का समाधान केवल द्विपक्षीय वार्ता से होगा। भारत ने पाकिस्तान को POK खाली करने का सख्त संदेश दिया और परमाणु युद्ध की अटकलों को खारिज किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 6:23:30

पाकिस्तान को POK खाली करना होगा, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नामंजूर... भारत का कड़ा संदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया सीजफायर के बाद भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से एक औपचारिक बयान जारी किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी विवादों का समाधान केवल द्विपक्षीय बातचीत से ही होगा। जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार करता है। मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि हाल की सैन्य कार्रवाइयों ने पाकिस्तान को फिर से सोचने पर मजबूर किया है। भारत ने यह कड़ा संदेश दिया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को खाली करना ही होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की पुरानी और स्पष्ट नीति यही है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित सभी मुद्दे सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी बातचीत से सुलझाए जाएंगे। इस नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। लंबित मामला सिर्फ इतना है कि पाकिस्तान को अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है।

पाकिस्तानी उच्चायोग से विदेश मंत्रालय को कॉल का अनुरोध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच 10 मई 2025 को दोपहर 3:35 बजे एक कॉल हुई। इस कॉल के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग ने 12:37 बजे विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया था। तकनीकी कारणों से हॉटलाइन कनेक्ट करने में पाकिस्तानी पक्ष को शुरुआती कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बाद, भारतीय डीजीएमओ की उपलब्धता के आधार पर 3:35 बजे कॉल का समय तय किया गया।

भारतीय सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को गोलीबारी रोकनी पड़ी

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि 10 मई की सुबह भारत ने पाकिस्तान के प्रमुख वायुसेना ठिकानों पर प्रभावी हमला किया था। इसी वजह से पाकिस्तान गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर मजबूर हुआ। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ता का परिणाम है जिसने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया।

भारत ने परमाणु युद्ध की अटकलों को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा परमाणु युद्ध की अटकलों को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत की सैन्य कार्रवाई पूरी तरह से पारंपरिक दायरे में थी। रिपोर्टों में कहा गया कि पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी 10 मई को बैठक करने वाली थी, लेकिन बाद में इस बात से इनकार किया गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खुद भी परमाणु विकल्प की बात से इंकार किया है। भारत का रुख पहले से ही स्पष्ट है कि वह किसी भी परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा और न ही इस बहाने सीमा पार आतंकवाद को चलने देगा।

पाक विदेश मंत्री के दावों पर भारत का जवाब

सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में पाक विदेश मंत्री के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में अपने आतंकी ठिकानों को तबाह होते देखना पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान की सैन्य क्षमताएं भी काफी हद तक कमजोर कर दी गईं, और प्रमुख एयरबेसों को निष्क्रिय कर दिया गया। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यदि पाकिस्तान इन हालात को अपनी उपलब्धि मानता है, तो यह उनकी सोच को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त