न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम पर सहमत हुआ भारत: विदेश मंत्रालय

यह संघर्ष विराम भारत और पाकिस्तान के बीच बिना किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के हुआ है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष विराम को अमेरिकी मध्यस्थता का परिणाम बताया है, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने इसे भारत की शर्तों पर लिया गया निर्णय बताया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 10 May 2025 7:17:08

अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम पर सहमत हुआ भारत: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के बाद, दोनों देशों ने 10 मई को संघर्ष विराम की घोषणा की। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय भारत ने अपनी शर्तों पर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कोई भी संघर्ष विराम भारत की शर्तों पर ही स्वीकार्य होगा।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने शुक्रवार को भारतीय समकक्ष से संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने 17:00 बजे से सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों और गोलीबारी को रोकने पर सहमति व्यक्त की। इस समझौते को लागू करने के आदेश दोनों देशों की ओर से जारी किए गए हैं, और दोनों डीजीएमओ 12 मई को फिर से बैठक करेंगे।

यह संघर्ष विराम भारत और पाकिस्तान के बीच बिना किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के हुआ है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष विराम को अमेरिकी मध्यस्थता का परिणाम बताया है, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने इसे भारत की शर्तों पर लिया गया निर्णय बताया है।

इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है।

उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है और ऐसा करना जारी रखेगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से जारी संघर्ष पर तत्काल पूर्ण युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। यह सहमति अमेरिका की मध्यस्थता से पूरी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में लिखा, "अमेरिका की मध्यस्थता में रात में चली लंबी वार्ता के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।"

ट्रंप ने समझदारी दिखाने के लिए दोनों देशों को धन्यवाद दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक्स पर बताया कि वह स्वयं और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पिछले 48 घंटे से भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असीम मुनीर और पाक एनएसएस असीम मलिक शामिल थे।

इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया। सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।

भारत सरकार के शीर्ष सूत्र के मुताबिक, भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अंदाज में जवाब भी दिया जाएगा।

पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर 7 मई को तड़के पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार भारतीय सैन्य ठिकानों और आबादी वाले इलाके में ड्रोन तथा मिसाइलों से हमले किए, जिनमें ज्यादातर को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद अमेरिका को मध्यस्ता के लिए बीच में आना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी