न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या डिप्रेशन में हैं IITian बाबा अभय सिंह!, जानें क्यों सोशल मीडिया पर उठ रही है यह अटकलें

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आए IITian बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, को लेकर अब इंटरनेट पर चिंता का माहौल बन गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 3:07:52

क्या डिप्रेशन में हैं IITian बाबा अभय सिंह!,  जानें क्यों सोशल मीडिया पर उठ रही है यह अटकलें

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आए IITian बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, को लेकर अब इंटरनेट पर चिंता का माहौल बन गया है। लगातार वायरल हो रहे उनके नए वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इन वीडियो में वह भावुक होते और टूटते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आईआईटीयन बाबा की बिगड़ती स्थिति को लेकर उनकी मदद की मांग जोर पकड़ रही है। लोग उनके माता-पिता और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति का इलाज कराया जाए। कुछ वीडियो में देखा गया है कि इंटरव्यू के दौरान या बातचीत करते समय अभय सिंह अचानक रोने लगते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी सेहत अब पहले जैसी नहीं रही और वह बीमार नजर आने लगे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों ने प्रशासन और परिवार से उनकी मदद के लिए कदम उठाने की गुहार लगाई है।

फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने जताई चिंता

फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने अभय सिंह के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बहुत गंभीरता से कह रहा हूं कि इन्हें इलाज की जरूरत है। इनके परिजन और मित्र तुरंत ध्यान दें।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ में जिन बाबाओं ने अभय सिंह को साथ लाया था, उन्होंने अब उनसे नाता तोड़ लिया है। यहां तक कि वे भी अब उनके बारे में बात करने से बच रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अभय सिंह के माता-पिता से बेटे की मदद करने की गुहार लगाई है। एक यूजर ने अभय सिंह का वीडियो शेयर करते हुए पंजाबी कहावत का जिक्र किया, "पुत्तर कपुत्तर हो सकदा ए, मापे कुमापे नहीं हुंदे," और लिखा कि उनके परिवार को जल्द से जल्द किसी अच्छे मानसिक रोग विशेषज्ञ से उनका इलाज कराना चाहिए।

डॉक्टरों की भी सलाह

अवॉर्ड विनिंग सर्जन डॉ. बी.एल. बैरवा ने भी अभय सिंह की मानसिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "इन्हें इलाज की जरूरत है। महाकुंभ में बहुत से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इनका फायदा उठाया है, टीआरपी बटोरी है और पैसा कमाया है। लेकिन यह व्यक्ति मानसिक तनाव और अवसाद में है। आज यह रो रहा है, यह स्थिति बेहद दुखद है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, अभय सिंह को महाकुंभ में मिली जबरदस्त लोकप्रियता ने उनके जीवन में बदलाव तो लाए, लेकिन साथ ही उन्होंने मानसिक और भावनात्मक दबाव भी झेला। अब उनके वीडियोज़ में उनका भावुक होना और बार-बार टूट जाना दर्शकों को बेचैन कर रहा है।

फिल्ममेकर, डॉक्टर और आम जनता सभी ने एकजुट होकर अपील की है कि IITian बाबा उर्फ अभय सिंह को जल्द से जल्द मदद मिलनी चाहिए। यह मामला न केवल उनके परिवार, बल्कि समाज के लिए भी एक संदेश है कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल