न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में बारिश से बेहाल जिंदगी, मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर प्रदेश भर के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन और एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 11:52:18

MP में बारिश से बेहाल जिंदगी, मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

देश के कई इलाकों में बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश बारिश से तरबतर है। ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार को जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते कूनो, क्वारीं, पार्वती, महुअर और सांक नदी उफान पर हैं। वहीं चंबल का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर प्रदेश भर के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन और एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश में बीते 15 दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश भर के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुर में भारी बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी है। हर तरफ प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

कोटा बैराज से 5 हजार क्यूसेक पानी चंबल में छोड़ा गया है। इसके चलते आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सब तरफ हालात पानी-पानी हैं। शिवपुरी और श्योपुर जिले में स्थिति ज्यादा खराब है। शिवपुरी में लगातार बारिश के कारण पार्वती और कूनो नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

श्योपुर में दो ठिकानों पर पानी में फंसे 100 लोगों को राहत और बचाव दल ने सकुशल बाहर निकाल लिया, वहीं शिवपुरी के कोलारस में बाढ़ में फंसे करीब 1000 लोगों को बचाव के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) के साथ तीन हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। यहां दो गांवों के हालात ज्यादा खराब है। भिंड, मुरैना और शिवपुरी में बारिश के चलते मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए।

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्‍य प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश की गतिविधियां और बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल संभागों के साथ नीमच और मंदसौर जिले में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रीवा, सागर और भोपाल संभाग के साथ आगर और शाजापुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने और गिरने के साथ 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

इन जिलों में बाढ़ की आशंका

श्योपुर में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। यहां पार्वती और कूनो नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। शिवपुरी में बारिश के कारण सिंधु नदी पर बने मड़ीखेड़ा डैम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। मड़ीखेड़ा डैम के गेट देर रात तक खोले जा सकते हैं। सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से शिवपुरी, भिंड और दतिया जिले के अनेक गांवों के बाढ़ की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीनों जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो नदी किनारे बसे गांवों के संपर्क में रहें और हालात पर लगातार नजर बनाए रखें।

बीते 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश

गुना - 143.6 मिमी
पचमढ़ी - 45.0 मिमी
टीकमगढ़ - 44 मिमी
ग्वालियर - 28.7 मिमी
शाजापुर - 22.0 मिमी
भोपाल - 21.3 मिमी
सागर - 15.8 मिमी
रायसेन - 14.6 मिमी
उज्जैन - 14.4 मिमी
खरगोन - 5.2 मिमी
मंडला - 4.2 मिमी
इंदौर - 3.1 मिमी
दमोह - 3.0 मिमी
नौगांव - 2.2 मिमी
जबलपुर - 2.0 मिमी
होशंगाबाद - 1.9 मिमी
खजुराहो - 1.6 मिमी
धार - 1.4 मिमी
छिंदवाड़ा - 0.8 मिमी
पचमढ़ी - 0.7 मिमी
बैतूल- 0.6 मिमी

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?