न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट, 93,000 रुपये के नीचे आया भाव

सोने के भाव में भारी गिरावट आई है, वायदा बाजार में सोने की कीमत 92,389 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई। जानें सोने में आई गिरावट के कारण, और क्या कीमतों में और गिरावट हो सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 6:50:18

सीजफायर के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट, 93,000 रुपये के नीचे आया भाव

सोने के भाव में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव इंट्राडे में 4,000 रुपये (4 फीसदी से ज्यादा) गिरकर 92,389 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वर्तमान में सोने की कीमत 92,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दिखाई दे रही है, लेकिन गिरावट अब भी 3,800 रुपये के करीब बनी हुई है। सोने में इस गिरावट का कारण भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर और डॉलर की मजबूती के साथ देखा जा रहा है।

सोने में गिरावट के कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Rates Today) का मुख्य कारण जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी और कमजोर वैश्विक संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.49 फीसदी घटकर 3,275.39 डॉलर प्रति औंस रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मतभेद सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाने से भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। रूस और यूक्रेन के बीच भी शांति के संकेत मिल रहे हैं।

क्या सोने में और गिरावट आएगी?

ऑगमोंट में रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, यदि तनाव में और कमी आती है या टैरिफ घटाए जाते हैं, तो विक्रेता अस्थायी रूप से नियंत्रण हासिल करने में सक्षम हो सकते हैं। पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती न करने के फैसले के बाद भी सोना दबाव में है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

डॉ. चैनानी ने बताया कि अगर इस सप्ताह सोने की कीमतें 3,365 डॉलर (94,000 रुपये) से नीचे रहती हैं, तो वे 3,200 डॉलर (92,000 रुपये) तक गिर सकती हैं। यदि कीमतें 3,200 डॉलर से नीचे गिरकर स्थिर हो जाती हैं, तो सोने की कीमतों में और 200 डॉलर (86,000 रुपये) की गिरावट आ सकती है, जो डबल टॉप फॉर्मेशन का नेकलाइन सपोर्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं