न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका ने दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखा – शादी का वादा करके दिया धोखा

राजस्थान के अजमेर में वैलेंटाइन डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्यूशन टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 2:41:55

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका ने दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखा – शादी का वादा करके दिया धोखा

राजस्थान के अजमेर में वैलेंटाइन डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्यूशन टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट को पुलिस जांच रही है। इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। सुसाइड नोट में युवती ने रेलवे में सीटीआई पद पर कार्यरत बलवंत (प्रेमी) पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि वह वैलेंटाइन डे के दिन अपनी जान देकर अपने प्रेमी को "तोहफा" दे रही है। उसने बताया कि बलवंत ने शादी का वादा किया था, लेकिन बार-बार धोखा देता रहा, जिससे उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इस कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई। नोट में बलवंत के साथ उसकी तीन बहनों, मामा और मामी का भी जिक्र किया गया है, जिन पर लगातार प्रताड़ित करने और उत्पीड़न में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

शव को नहीं उठाने की दी चेतावनी

मृतका के परिजनों ने अपनी बेटी की मौत से आहत होकर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक बलवंत और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव को अस्पताल से नहीं उठाएंगे। परिजनों का आरोप है कि बलवंत ने उनकी बेटी को धोखा दिया, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए मजबूर किया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग अलवर गेट थाने पहुंचे और बलवंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, सुसाइड नोट की गहराई से जांच की जा रही है। यदि जांच में बलवंत और अन्य आरोपी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी