न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना : महाराष्ट्र मंडल के लिए पुणे से आई 'बप्पा' की मूर्ति, मंदिर में आमजन को प्रवेश मिलेगा लेकिन प्रसाद नहीं

कल गणेश चतुर्थी हैं जिसका आयोजन राजधानी पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से किया जाएगा और इसके लिए पुणे से मूर्ती मंगाई गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 7:11:54

पटना : महाराष्ट्र मंडल के लिए पुणे से आई 'बप्पा' की मूर्ति, मंदिर में आमजन को प्रवेश मिलेगा लेकिन प्रसाद नहीं

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं और इसकी तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही हैं। ऐसे में एहतियात बरतना बहुत जरूरी हैं। इसलिए त्यौहारों पर बड़े आयोजन करने से बचना जरूरी हैं। कल गणेश चतुर्थी हैं जिसका आयोजन बिहार की राजधानी पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से किया जाएगा और इसके लिए पुणे से मूर्ती मंगाई गई हैं। हर साल लगभग सात फीट की मूर्ति स्थापित की जाती थी, लेकिन इस बार लगभग ढाई फीट की ही मूर्ति आई है। पटना में महाराष्ट्र मंडल की स्थापना 1974 में की गई थी। करीब 60 वर्षों से यहां पूजा हो रही है।

कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल काफी सादगी तरह से गणेश चतुर्शी मनी थी और लोग मंदिर तक नहीं आए थे। इस बार खुशी है कि लोग मंदिर में प्रवेश पा सकेंगे। मंदिर को सैनेटाइज भी किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क की अनिवार्यता रहेगी। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष वसंत सूर्यवंशी ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के तहत ही पूरा आयोजन हो रहा है। मंडल से जुड़े अमन जायसवाल ने बताया कि पिछले साल मंदिर आम लोगों के लिए नहीं खोला गया था और 10 लोगों ने ही पूजा कर परंपरा निभाया था। इस बार मंदिर आम लोगों के लिए खुल रहा और लोग यहां आकर गणपति के दर्शन कर सकेंगे। शुक्रवार सुबह 10 बजे गणपति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

इस बार कोरोना गाइडलाइन की वजह से लोगों को प्रसाद नहीं मिल पाएगा। महाराष्ट्र मंडल को खूबसूरती के साथ सजाया गया है। बताया जा रहा है कि लालबाग के राजा का दरबार इस बार लगाया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी आरती के समय उपस्थित रहेंगे। महिलाएं एक-दूसरे को हल्दी कुंकम करेंगी और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। 14 सितंबर को गणपति को विदा किया जाएगा। हर साल यह पूजा सात दिनों की होती थी, लेकिन इस बार कम दिनों की मनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत