न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाकर गुजरात के तट से टकराया तूफान 'ताऊ ते', सोमनाथ के पास समुद्र में फंसी 5 नावें

कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताऊ ते सोमवार रात करीब 9 बजे गुजरात के तट से टकरा गया। तूफान गुजरात के भावनगर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 9:54:48

महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाकर गुजरात के तट से टकराया तूफान 'ताऊ ते', सोमनाथ के पास समुद्र में फंसी 5 नावें

कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताऊ ते सोमवार रात करीब 9 बजे गुजरात के तट से टकरा गया। तूफान गुजरात के भावनगर पहुंच गया है। फिलहाल भावनगर में भारी बारिश हो रही है। भावनगर में कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। वहीं गिर सोमनाथ जिले में भी तूफान ने तबाही मचा रखी है। सोमनाथ के पास समुद्र में पांच नावों के फंसे होने की खबर है और रेस्क्यू जारी है। तूफान का असर आज दोपहर 12 बजे तक रह सकता है। सोमनाथ में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। भारी बारिश भी हो रही है। पूरे शहरी इलाके में बिजली गुल हो गई है। उधर, राजकोट के एटकोट, जसदान और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हुई है और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

cyclone tauktae,gujarat,cyclone tauktae hit gujarat,cyclone tauktae news,hindi news,gujarat news

बता दे, इससे पहले इस समुद्री तूफान ने सोमवार को दिन भर महाराष्ट्र के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई। मुंबई, थाणे, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सैकड़ों घर ध्वस्त होने के साथ कई जगह पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने से संचार सेवाएं व बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। तूफान के कारण महाराष्ट्र में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।

गुजरात के जूनागढ़ में आधी रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। इससे शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इसके अलावा शहर के गांधी चौक इलाके में सिटी राइड बस पर होर्डिंग गिर गया था। इसके चलते गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक का रास्ता बंद हो गया। घटना की जानकारी नगर निगम को मिली तो होर्डिंग हटा दिया गया। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दे, मौसम विभाग ने दिन में इस तूफान के गुजरात पहुंचने तक हवाओं की रफ्तार 185 किमी प्रति घंटा तक होने की आशंका व्यक्त की थी। ताऊ ते से सर्वाधिक तबाही गुजरात में होने की आशंका पर एनडीआरएफ और सेना की टीमें पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद हैं। वायुसेना ने सोमवार को विशेष विमानों से एनडीआरएफ की कुछ और टीमों व उपकरणों को कोलकाता से अहमदाबाद पहुंचाया। सेना ने भी अपनी करीब 180 टीमें और इंजीनियर लगा रखे हैं। प्रशासन ने 17 जिलों में निचले तटवर्ती क्षेत्रों से करीब 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत