न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में सितंबर में आ चुका BF.7 वैरिएंट, 75% लोगों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने तीन दिनों में तीन हाईलेवल मीटिंग कीं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 9:23:32

भारत में सितंबर में आ चुका BF.7 वैरिएंट, 75% लोगों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना के BF.7 सब-वैरिएंट इस समय चीन पर कहर बनकर टूटा है। जिसकी वजह से रोजाना 5000 मौतें हो रही हैं। भारत में यह वैरिएंट सितंबर में आ गया था। देश में इसके केवल 4 केस हैं। 3 गुजरात और 1 केस ओडिशा में मिला। बिना लक्षण के ये मरीज अब स्वस्थ हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की वैक्सीन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि देश में 75% लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। अभी तक किसी भी राज्य में बूस्टर डोज का कवरेज 50% तक नहीं पहुंचा है। हालांकि, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा ने 40% से अधिक कवरेज कर लिया है।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने तीन दिनों में तीन हाईलेवल मीटिंग कीं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति अपनाने पर जोर दिया। मांडविया ने राज्यों से 27 दिसंबर को अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की मॉकड्रिल करने कहा है। खासकर ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर को लेकर राज्यों को आगाह किया। गौरतलब है कि 2020-21 में इन दो चीजों की भारी किल्लत हुई थी। ऐसे में केंद्र सरकार इन व्यवस्थाओं को पुख्ता रखना चाहती है।

Omicron BF.7 को मुंहतोड़ जवाब देगी बूस्टर डोज

Omicron BF.7 वेरिएंट को लेकर चिंता की बात यह है कि इसमें तेजी से फैलने और एक साथ ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है। बेशक इसके लक्षण अभी कम गंभीर बताए जा रहे हैं लेकिन इससे बचाव जरूरी है। इससे बचने के लिए वैक्सीन के साथ-साथ बूस्टर डोज लेना जरूरी है। डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमें बूस्टर डोज लगवाना बेहद जरुरी है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर वायरस को कमजोर करता है। यह बुजुर्गों या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि टीका लगवा चुके और कोरोना का शिकार हो चुके लोग भी इसके चपेट में आ सकते हैं लेकिन लेकिन ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। शरीर में एंटीबॉडीज हैं जो इस वायरस को फैलने से रोकेंगे। इसलिए आपको अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा और न ही आपका ऑक्सीजन लेवल गिरेगा। साथ ही बूस्टर डोज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। हम देख रहे हैं कि चीन में क्या स्थिति है। इसे देखते हुए हमें यह डोज जरूर लगवाना चाहिए।

बीते 24 घंटे में 9 लोगों की मौत

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 164 नए केस सामने आए हैं, जबकि 9 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 2 मौतें महाराष्ट्र और एक मौत दिल्ली में हुई, बाकी की 6 मौतें केरल में हुई हैं, जो पहले का डेटा है और अभी सामने आया है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,77,903 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 5,31,925 हो चुकी है। वहीं, 4,41,30,223 मरीज ठीक भी हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं