न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट को ‘नेपो किड’ कहने वालों को करण जौहर ने बताया सबसे मूर्ख इंसान, कहा-क्या आपने देखी हैं ‘राजी’, ‘गंगूबाई’…

मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट (32) मौजूदा दौर की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 11:26:59

आलिया भट्ट को ‘नेपो किड’ कहने वालों को करण जौहर ने बताया सबसे मूर्ख इंसान, कहा-क्या आपने देखी हैं ‘राजी’, ‘गंगूबाई’…

मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट (32) मौजूदा दौर की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। बॉलीवुड की ‘क्यूट गर्ल’ आलिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आलिया ने साल 2012 में दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (50) की मूवी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की भी पहली फिल्म थी। देखने में आया है कि आलिया सहित कई सितारों को नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की देन बताकर उनकी आलोचना भी की जाती है।

हाल ही में करण जौहर ने आलिया का सपोर्ट करते हुए एक बार फिर नेपोटिज्म के आरोपों पर ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया है। करण पर ये आरोप लगता रहा है कि वे आलिया को खास तवज्जो देते हैं। करण पहले भी कई बार इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं। अब एक इंटरव्यू में जब करण से आलिया को 'नेपो किड' कहे जाने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पलटकर जवाब देते हुए कहा कि क्या आपने 'हाईवे' देखी है? क्या 'उड़ता पंजाब', 'राजी' और 'गंगूबाई' देखी हैं?

अगर ये फिल्में देखने के बाद भी आप उसे नेपो किड कह रहे हैं, तो आप सबसे मूर्ख इंसान हैं। फिर आपको कोई नहीं समझा सकता। करण का ये बयान सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। करण ने कई बार कहा है कि आलिया उनके लिए एक बेटी जैसी हैं। आलिया की कामयाबी में उनका इमोशनल जुड़ाव बहुत गहरा रहा है।

आलिया भट्ट को ‘नेपो किड’ कहने वालों को करण जौहर ने बताया सबसे मूर्ख इंसान, कहा-क्या आपने देखी हैं ‘राजी’, ‘गंगूबाई’…

जब मैं आलिया की सफलता देखता हूं तो मेरी आंखें नम हो जाती हैं : करण

यह पहली बार नहीं है जब करण ने आलिया को डिफेंड किया हो। करण हमेशा से आलिया के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि आलिया वो पहली इंसान हैं जिनके लिए उन्होंने माता-पिता जैसा प्यार महसूस किया। उन्होंने कहा कि जब मैं उसकी सफलता देखता हूं तो मेरी आंखें नम हो जाती हैं। मैं उससे सच्चा प्यार करता हूं और मुझे दिखावे के लिए झूठा व्यवहार करने की जरूरत नहीं है।

आलिया और करण ने साथ में कई सफल फिल्में कीं जैसे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, '2 स्टेट्स', 'डियर जिंदगी', 'राजी', ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘शानदार’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। करण की प्रोडक्शन कंपनी ने आलिया की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' को भी सपोर्ट किया, भले ही वह फिल्म उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। वैसे यह बात तो कोई भी मानेगा कि आलिया काफी प्रतिभावान हैं। आलिया ने नेपो किड होने का फायदा उठाने के बजाय अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज