15 महीनों से भारत में बंद स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर क्या है राज्यों की तैयारी! जानें एक्सपर्ट्स की राय

By: Pinki Tue, 20 July 2021 09:56:12

15 महीनों से भारत में बंद स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर क्या है राज्यों की तैयारी! जानें एक्सपर्ट्स की राय

भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की वजह से पिछले करीब 15 महीनों से स्कूल बंद हैं। इसका असर करोड़ों बच्चों की पढ़ाई पर हो रहा है। हालांकि, वर्तमान समय पर बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस चल रही है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए स्कूल के माहौल में हुई पढ़ाई ज्यादा आवश्यक है। ऑनलाइन क्लासेस की वजह से बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है। भारत में कोरोना के केस अब कम हो रहे है ऐसे में कई राज्यों ने स्कूल खोलने की तैयारियां हो रही है और कुछ राज्यों में स्कूल शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आइए जानते है कि किन-किन राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं और किन राज्यों में खुलने की तैयारी है। इसके साथ हम यह भी जानेंगे कि एक्सपर्ट्स स्कूल खोलने को लेकर क्या कहते है...

इन राज्यों में खुले स्कूल

महाराष्ट्र

ग्रामीण इलाकों में 15 जुलाई 2021 से 8वीं से 12वीं तक के करीब 5,900 स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोल दिया गया है। ये सभी स्कूल ऐसे इलाकों में हैं जहां कोरोना के नए केस नहीं आ रहे हैं। इन स्कूलों में करीब 4 लाख स्टूडेंट्स भर्ती हैं। मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों में फिलहाल स्कूल बंद ही रहेंगे।

महाराष्ट्र में कोरोना की स्तिथि

महाराष्ट्र में बीते दिन यानी सोमवार को 6,017 लोग संक्रमित पाए गए। 13,051 लोग ठीक हुए और 66 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.27 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 96,375 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

गुजरात में 15 जुलाई 2021 से 12वीं के बच्चों के लिए ऑफलाइन क्लासेस शुरू कर दी गई हैं। 50% कैपेसिटी के साथ कॉलेज और टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स भी शुरू हो चुके हैं। बच्चों के लिए स्कूल आना ऐच्छिक है और पैरेंट्स की सहमति जरूरी है। जो बच्चे अभी स्कूल नहीं आना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस भी जारी रहेंगी।

गुजरात में कोरोना की स्तिथि

गुजरात में बीते दिन यानी सोमवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 74 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 443 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा

हरियाणा में 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल आने की अनुमति मिल गई है। 23 जुलाई से 6वीं से 8वीं तक के स्कूल भी शुरू होने जा रहे है। पैरेंट्स की लिखित सहमति के बाद ही स्टूडेंट्स को स्कूल आने दिया जाएगा। जो बच्चे अभी स्कूल नहीं आना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस भी जारी रहेंगी। स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा।

हरियाणा में कोरोना की स्तिथि

हरियाणा में बीते दिन यानी सोमवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 56 लोग ठीक भी हुए और 6 मरीजों की मौत हुई है। यहां अब तक करीब 7.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,605 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 785 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

पंजाब

19 जुलाई से चंडीगढ़ में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए। हालांकि इसके लिए पैरेंट्स की सहमति जरूरी और ऑनलाइन क्लासेस भी चलती रहेंगी।

पंजाब में कोरोना की स्तिथि

पंजाब में बीते दिन यानी सोमवार को 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 142 लोग ठीक भी हुए और 4 मरीजों की मौत हुई है। यहां अब तक करीब 5.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,237 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 953 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

बिहार

बिहार में 11वीं, 12वीं, डिग्री कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी और टेक्निकल इंस्टीट्यूट को 50% कैपेसिटी के साथ 12 जुलाई से खोल दिए गए है। कोरोना के हालात को देखते हुए बाकी क्लासेस के लिए भी स्कूल खोलने का फैसला जल्द लिया जाएगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

बिहार में कोरोना की स्तिथि


बिहार में बीते दिन यानी सोमवार को 54 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 98 लोग ठीक भी हुए और 1 मरीज की मौत हुई है। यहां अब तक करीब 7.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,630 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 679 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक

मेडिकल और डेंटल कॉलेज खोल दिए गए हैं। वैक्सीन का एक डोज लिए छात्र ऑफलाइन क्लासेस अटेंड कर सकते हैं। जल्द ही बाकी कॉलेज खोलने पर भी फैसला लिया जाएगा।

कर्नाटक में कोरोना की स्तिथि

कर्नाटक में बीते दिन यानी सोमवार को 1291 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 3015 लोग ठीक भी हुए और 40 मरीजों की मौत हुई है। यहां अब तक करीब 28.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,197 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 27,527 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 19 जुलाई से खोल दिए गए। हालांकि इसके लिए पैरेंट्स की सहमति जरूरी और ऑनलाइन क्लासेस भी चलती रहेंगी।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्तिथि

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन यानी सोमवार को 125 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 163 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 2.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,491 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 969 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य जहां जल्द ही स्कूल खोले जाने की तैयारी

मध्य प्रदेश


मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल शुरू हो जाएंगे। 15 अगस्त के बाद तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बाकी कक्षाओं के स्कूल भी खोले जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में 1 अगस्त से कॉलेजों में भी ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने की तैयारी है। स्कूल और कॉलेज दोनों आधी कैपेसिटी के साथ ही खोले जाएंगे। स्टूडेंट्स को दो बैच में बांटा जाएगा और हर बैच को एक दिन छोड़कर स्कूल आना होगा। यानी स्टूडेंट्स का एक बैच पहले दिन और दूसरा बैच अगले दिन कक्षाओं में शामिल होगा।

मध्यप्रदेश में कोरोना की स्तिथि

मध्यप्रदेश में बीते दिन यानी सोमवार को 12 नए मामले सामने आए और 29 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 202 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

ओडिशा

ओडिशा में 26 जुलाई से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी है। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी जारी रहेंगी और पेरेंट्स की अनुमति के बाद ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे।

ओडिशा में कोरोना की स्तिथि

ओडिशा में बीते दिन यानी सोमवार को 1,648 नए मामले सामने आए और 2,248 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.55 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,169 लोगों की मौत हो गई। 18,139 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना की स्तिथि


आंध्र प्रदेश में बीते दिन यानी सोमवार को 1,628 नए मामले सामने आए और 2,744 ठीक हुए और 22 मरीजों की मौत हुई। अब तक राज्य में 19.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,154 लोगों की मौत हो गई। 23,570 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

इन राज्यों ने नहीं लिया अभी स्कूल खोलने पर कोई फैसला

राजस्थान


राजस्थान में अगस्त से स्कूल खोले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि स्कूल खोलने पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। स्कूल किस तरह खुलेंगे इस पर शिक्षा विभाग एक प्रस्ताव बना चुका है।

राजस्थान में कोरोना की स्तिथि

राजस्थान में सोमवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 69 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 435 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से टीचर्स और बाकी स्टाफ के लिए स्कूल खुल गए हैं, लेकिन स्टूडेंट्स को फिलहाल ऑनलाइन ही पढ़ाई करनी होगी। राज्य में स्कूल कब तक खुलेंगे इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्तिथि

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 37 लोग संक्रमित पाए गए। 102 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.83 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,728 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,188 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिलहाल दिल्ली में स्कूल खोलने से साफ़ इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि जब तक वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता तब तक स्कूलों को दोबारा खोलने की कोई योजना नहीं है।

दिल्ली में कोरोना की स्तिथि

दिल्ली में सोमवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 58 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,030 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 567 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, तमिलनाडु, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी में भी अभी स्कूल नहीं खुले हैं।

क्या स्कूल खोलना सुरक्षित है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और मिडिल क्लासेस के स्टूडेंट्स जिनकी उम्र करीब 2 से 11 साल तक होती है उन्हें कोरोना से संक्रमण का खतरा कम है। अलग-अलग सीरो सर्वे में बच्चों में 80% तक सीरोपॉजिटिविट रेट मिली है। यानी उन्हें कोरोना होने का खतरा काफी कम है। ऐसे में उन्हें स्कूल भेजा जा सकता है।

देश में कोरोना की तीसरी लहर की बात की जा रही है और साथ में यह भी कहा जा रहा है कि यह लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है। हालाकि, अभी तक इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। दरअसल, पहली और दूसरी लहर को देखें तो बच्चों पर कोरोना का असर कम देखने को मिला। कोरोना की दोनों लहरों में मिले गंभीर मरीजों को देखे तो कवर 10 से 11% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 18 साल से कम है। दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस फेफड़ों में मौजूद एसीई-2 नाम के रिसेप्टर्स में जुड़ता है। बच्चों में ये रिसेप्टर्स पूरी तरह से डेवलप नहीं होते हैं। यही कारण है कि बच्चों में इन्फेक्शन होने के बाद भी गंभीर लक्षण नहीं होते। और जो देश कोरोना की तीसरी और चौथी लहर का सामना कर चुके है वहां भी बच्चों में संक्रमण कम देखा गया है। यानी तुलनात्मक रूप से देखें तो बच्चों को कोई रिस्क नहीं है।

बीते दिन 29413 मरीज मिले

देश में सोमवार को 29,413 कोरोना मरीज मिले। इस दौरान 45,345 लोगों ने कोरोना को मात दी और 372 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। नए संक्रमितों की बात करें, तो यह आंकड़ा पिछले 125 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को 28,869 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसी तरह रोजाना होने वाली मौतों के आंकड़े में भी गिरावट हुई। यह आंकड़ा भी पिछले 111 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 मार्च को 355 लोगों की मौत हुई थी।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की बात करें, तो इसमें पिछले 24 घंटों में 16,322 की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में फिलहाल 3.99 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा भी पिछले 117 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले देश में 24 मार्च को 3.91 लाख एक्टिव केस थे।

ये भी पढ़े :

# लड़कियों की हथेली के ये निशान दर्शाते हैं जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा

# तेज दिमाग वाले होते हैं इन 4 राशियों के लोग, अपनी बुद्धि-विवेक से दुनिया को करते हैं काबू

# उत्तराखंड : फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के साथ पकड़े गए 50 से अधिक पर्यटक, हजारों को भेजा वापस

# बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन: 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin का दूसरा डोज लगा, 2 से 6 साल वालों को अगले हफ्ते लगेगी दूसरी डोज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com