न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धार्थ ने ‘वॉर 2’ के लिए की कियारा की जमकर तारीफ, लंदन की सड़कों पर फिर घूमते दिखे विराट-अनुष्का

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही थीं। यह मचअवेटेड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 8:56:30

2 News : सिद्धार्थ ने ‘वॉर 2’ के लिए की कियारा की जमकर तारीफ, लंदन की सड़कों पर फिर घूमते दिखे विराट-अनुष्का

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही थीं। यह मचअवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इसके लिए जैसी उम्मीद थी वैसा ही रिस्पोंस मिल रहा है। फैंस को फिल्म बहुत पसंद आ रही है और वे इसका मजा लेने के लिए थिएटर्स में उमड़ रहे हैं। खास बात ये है कि जिस दिन यानी 14 अगस्त को वॉर ने दस्तक दी उसी दिन साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ भी टक्कर में खड़ी हो गई। हालांकि दोनों फिल्मों पर ही इसका असर नहीं हुआ और वे फैंस की दीवानगी की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कूट रही हैं।

इस बीच कियारा के पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म देखने के बाद अपनी पत्नी के ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन पर टिप्पणी की है। उन्होंने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस मेगा फिल्म की जमकर तारीफ की। सिद्धार्थ ने इंस्टा स्टोरी पर कियारा की अदाकारी के बारे में लिखा, “क्या सफर है! एक्शन, प्रोडक्शन वैल्यू और अद्भुत स्टाइल। @kiaraliaadvani, तुम स्क्रीन पर कितनी ग्रेसफुल और ताकतवर हो। @hrithikroshan, तुम्हारी अदाकारी हमेशा बेमिसाल होती है। @jrntr, तुम एक असली पावरहाउस हो। और @ayan_mukerji और उनकी टीम को इसे जिंदा करने के लिए बहुत सारी बधाई।”

कियारा ने इस फिल्म के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एंट्री ली है, जिसमें पहले ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कियारा ने काव्या लूथरा का किरदार निभाया है। उनके एक्शन सीन और ऋतिक के साथ केमिस्ट्री सबका ध्यान खींच रहे हैं। कियारा ने हाल ही में फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।

फिल्म की एक इमेज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आपका प्यार सबसे दिव्य है…आपकी मुस्कान, आपकी खुशियां, और उत्साह से हमारा दिल भरा रहता है…सिनेमाघरों में #वॉर2 का जश्न मनाएं।” कियारा ने पिछले महीने बेटी का स्वागत किया था। कियारा-सिद्धार्थ की शादी 2023 में हुई थी। सिद्धार्थ की फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी इसी महीने की 29 तारीख को रिलीज होने जा रही है। इसमें सिद्धार्थ के साथ जान्हवी कपूर हैं।

sidharth malhotra,actor sidharth malhotra,kiara advani,actress kiara advani,sidharth kiara,war 2,virat kohli,anushka sharma,virat anushka

लंबे समय से अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों मैदान पर नजर नहीं आ रहे। उन्हें आखिरी दफा आईपीएल-18 का फाइनल खेलते देखा गया था जब उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने खिताबी सूखा खत्म करते हुए पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विराट ने आईपीएल के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, जिससे वे इंग्लैंड दौरे पर नहीं थे। विराट फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। उनके फैंस को अब उनकी एक और झलक दिखी है।

विराट पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का दो विदेशी लोगों के साथ बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट और अनुष्का एक विदेशी लड़की और लड़के के साथ बात कर रहे हैं। लंबी बातचीत होती हुई नजर आ रही है। विराट और अनुष्का दोनों हंस रहे हैं। विराट के एक हाथ में छाता है, तो वहीं दूसरे हाथ में पानी की बड़ी बोतल है। अनुष्का हरे रंग का हैंड बैग कंधे पर लटकाए है। हालांकि उनके साथ उनकी बेटी वामिका और बेटा अकाय नहीं हैं। कपल ने अभी तक दोनों ही बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है।

यहां तक कि उन्होंने पैपराजी से भी उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील कर रखी है। विराट-अनुष्का ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में शादी की थी। अनुष्का ने शादी के बाद से ही एक्टिंग की दुनिया से काफी हद तक दूरी बना ली। अनुष्का की भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनी फिल्म कब से बनी पड़ी है, लेकिन रिलीज नहीं हो रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब