न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पद्मावत’ विवाद के 8 साल बाद इस फिल्म के लिए राजस्थान लौटे भंसाली, ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने दी सफाई

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 2:05:03

2 News : ‘पद्मावत’ विवाद के 8 साल बाद इस फिल्म के लिए राजस्थान लौटे भंसाली, ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने दी सफाई

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सहित कई लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन किया है। साल 2024 में भंसाली ने पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना हुनर दिखाया। उनकी कई बड़े सितारों से सजी वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड मार्केट’ ने खूब वाहवाही बटोरी। भंसाली इन दिनों अपनी आगामी मूवी ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अहम भूमिकाएं हैं।

इस बीच भव्य सेट्स और ऐतिहासिक कहानियों के लिए मशहूर भंसाली एक बार फिर राजस्थान लौट आए हैं। आठ साल पहले उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान करणी सेना के विरोध और विवाद से बड़ा बवाल हो गया था। बता दें साल 2017 में जब भंसाली 'पद्मावत' की शूटिंग जयपुर के जयगढ़ किले में कर रहे थे, तब करणी सेना के सदस्यों ने फिल्म के सेट पर हमला कर दिया था। उनका आरोप था कि फिल्म में रानी पद्मावती के इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया था। इस घटना में भंसाली को थप्पड़ मारा गया था और सेट पर तोड़फोड़ की गई थी, जिसके कारण शूटिंग रद्द कर दी गई और भंसाली मुंबई लौट गए थे।

अब भंसाली राजस्थान में ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर और विक्की फिलहाल बीकानेर के एयर फोर्स स्टेशन पर शूटिंग में बिजी हैं। यहां युद्ध के बड़े सीन और भावनात्मक सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं। आलिया भी जल्द इस शेड्यूल से जुड़ेंगी। इस बार भी सेट्स बेहद भव्य हैं और कहानी भावनाओं, रोमांस और युद्ध के संगम पर आधारित है। बता दें फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अलावा और दूसरी जगहों पर भी हो चुकी है या होनी है। मध्य प्रदेश के महू में ब्रिटिशकालीन आर्मी कैंप को सेट के रूप में चुना गया है। मुंबई में शूटिंग का बड़ा हिस्सा हो चुका है। अक्टूबर में इटली और अन्य यूरोपीय लोकेशन पर रोमांटिक सीन की शूटिंग होगी। बता दें नवंबर 2024 से शूटिंग शुरू हुई थी और अब तक करीब 50% काम पूरा हो चुका है। मेकर्स इसे अगले साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

sanjay leela bhansali,director sanjay leela bhansali,bhansali rajasthan,love and war movie,padmavat movie,prabhas,the raja saab movie

प्रभास स्टारर मूवी ‘द राजा साब’ इस साल 5 भाषाओं में होगी रिलीज

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ इन दिनों लाइमलाइट में है। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन हाउस पर कर्मचारियों की सैलरी रोकने और निर्माण संबंधी नियमों का पालन न करने के आरोप लगे हैं। अब मेकर्स ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री ने अपने एक्स (ट्विटर) पर सफाई देते हुए कहा कि पिछले 12 महीनों में कर्मचारियों को करीब 60 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

हालांकि जुलाई के लगभग 1 करोड़ रुपए का भुगतान अभी बाकी है। यह एक आंतरिक मामला था, जिसे सार्वजनिक रूप से उठाना सही नहीं था। कर्मचारियों की अनुपलब्धता और अचानक की गई हड़ताल के कारण शूटिंग का अगला शेड्यूल समय पर शुरू नहीं हो सका। यही वजह है कि पेमेंट में देरी हुई। हालांकि उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अब नीति में बदलाव किया गया है और इस हफ्ते सभी लंबित भुगतान पूरे कर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। फिल्म के डायरेक्टर मारुति हैं। फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह