न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चेतावनी- 7 दिन में हलफनामा न दिया तो देश से माफी मांगनी होगी

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को चेतावनी दी, कहा- 7 दिन में हलफनामा न दिया तो देश से माफी मांगनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि बिना प्रमाण के वोट चोरी के आरोप अस्वीकार्य हैं और मतदाता अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 5:03:30

राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चेतावनी- 7 दिन में हलफनामा न दिया तो देश से माफी मांगनी होगी

चुनाव आयोग ने रविवार, 17 अगस्त 2025 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लगाए गए आरोपों पर सख्त रुख अपनाया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि बिना प्रमाण के चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है।

गलत आंकड़ों पर आयोग की प्रतिक्रिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "अगर कोई यह सोचता है कि सिर्फ एक पीपीटी प्रस्तुत करके, जो चुनाव आयोग के आंकड़ों से मेल नहीं खाता, यह कहा जा सकता है कि पोलिंग ऑफिसर ने किसी महिला के दो बार मतदान करने की बात कही, तो यह गंभीर विषय है। ऐसे गंभीर मामलों में बिना हलफनामा आयोग कोई कदम नहीं उठाएगा।"

हलफनामा या माफी – कोई तीसरा विकल्प नहीं

राहुल गांधी को लक्षित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने दो टूक कहा, "उन्हें या तो सात दिन के भीतर हलफनामा देना होगा, या फिर देश से माफी मांगनी होगी। तीसरा कोई विकल्प नहीं है। यदि सात दिन में हलफनामा नहीं आया, तो यह साबित करेगा कि सारे आरोप निराधार थे।" उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना किसी प्रमाण के योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। चुनाव आयोग हर मतदाता के अधिकार की रक्षा में अडिग है।

मतदाता सूची और वोटिंग प्रक्रिया पर आयोग का रुख

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग ने देश की सबसे बड़ी मतदाता सूची और सबसे बड़ी चुनाव कर्मियों की फौज के साथ यह सुनिश्चित किया है कि किसी योग्य मतदाता के अधिकार से छेड़छाड़ न हो। उन्होंने कहा, "यदि किसी के मतदाता सूची में नाम दो बार दर्ज होने की बात मीडिया में फैलाई जाती है, तो यह गंभीर आरोप हैं। आयोग शांत नहीं रह सकता। ऐसे आरोपों के बाद हलफनामा देना अनिवार्य है।"

एसआईआर का उद्देश्य: शुद्ध मतदाता सूची

ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया, "पिछले 20 सालों में मतदाता सूची का संशोधन (SIR) नहीं किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है वोटर लिस्ट को शुद्ध करना। राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद ही SIR की प्रक्रिया शुरू की गई। बिहार में पिछले कई वर्षों में 22 लाख मृत मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज थे। जब सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया गया और कोई चुनाव याचिका नहीं दायर हुई, तब वोट चोरी के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं?"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें