न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने 12 साल बाद दिया नसीर की आलोचना का जवाब, माधवन ने कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस पर कहा…

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने करीब 12 साल पहले फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर की एक्टिंग और उनकी फिल्मों पर ताना मारा था। फरहान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 8:09:44

2 News : फरहान ने 12 साल बाद दिया नसीर की आलोचना का जवाब, माधवन ने कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस पर कहा…

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने करीब 12 साल पहले फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर की एक्टिंग और उनकी फिल्मों पर ताना मारा था। फरहान ने अब जाकर इसका जवाब देते हुए नसीर पर पलटवार किया है। फरहान ने गलाटा प्लस के साथ बात करते हुए नसीर के कमेंट पर रिएक्शन दी। फरहान ने कहा कि मैं 25 साल से फिल्में कर रहा हूं। कुछ अभिनेता, निर्देशक, लेखक हैं जिन्हें मैं जानता हूं और शायद उन्होंने मुझसे 10 साल बाद डेब्यू किया। अगर उनके काम में कुछ ऐसा है जो मुझे लगता है कि बेहतर हो सकता है या मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई सलाह है, तो मैं सच में फोन उठाकर उन्हें कॉल करूंगा या कहूंगा कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं।

एक संवेदनशील तरीके से बातचीत करना चाहता हूं क्योंकि आप किसी के रचनात्मक प्रक्रिया में घुस रहे हैं और उनके साथ अपना नजरिया शेयर कर रहे हैं। किसी को भी सलाह देने से पहले हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी सलाह में प्यार हो, सामने वाले के लिए इज्जत और परवाह हो। नसीरुद्दीन के कमेंट में मुझे कहीं भी परवाह और सम्मान नहीं दिखा। मुझे लगा कि यह सिर्फ एक सार्वजनिक बयान था। मुझे लगा कि जब यह व्यक्ति आपका सम्मान नहीं करता, तो मैं ऐसे व्यक्ति से क्यों संपर्क करूं जो मेरा सम्मान नहीं करता।

हमारे साथ अपने पेशेवर और व्यक्तिगत संबंधों को देखते हुए वो मुझसे आसानी से बात कर सकते थे। वो मेरे पिता जावेद अख्तर, शबाना आजमी और मेरी मां और मुझे जानते हैं। हमने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में साथ काम किया है तो उनके लिए यह कहना सबसे आसान होता कि मैं आपसे बात करना चाहता हूं। फिर आपने सीधे मुझसे बात क्यों नहीं की?

उल्लेखनीय है कि फरहान की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में नसीर ने उनके पिता का रोल किया था। साल 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नसीर ने कहा था कि फरहान की फिल्मों की मुझे स्पष्ट रूप से परवाह नहीं है। मुझे उनकी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ पसंद आई। मैं उनके अभिनय या उनकी फिल्मों का बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। बता दें फरहान अब अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे।

farhan akhtar,filmmaker farhan akhtar,actor farhan akhtar,naseeruddin shah,farhan naseer,Zindagi Na Milegi Dobara,r madhavan,actor r madhavan,aap jaisa koi movie

आर माधवन ने कहा, लोग सोचते हैं कि ये पिक्चर के बहाने ऐश कर रहा है

साउथ इंडियन एक्टर आर. माधवन कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वे कई कमाल की फिल्में कर चुके हैं। पिछले दिनों माधवन एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में नजर आए थे। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। माधवन ने अब एक इंटरव्यू में अपने से कम उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करने पर खुलकर बात की।

माधवन ने कहा कि मुझे अपनी उम्र का एहसास तब होता है, जब मेरे बच्चों के दोस्त अंकल कहते हैं। बढ़ती उम्र के साथ मेरे फैसले लेने के तरीके भी बदले हैं। जब आप फिल्में कर रहे होते हैं, तो आपको हीरोइनों के चयन में सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि भले ही वो आपके साथ काम करना चाहती हों, लेकिन लोगों को यह ऐसा लगता है जैसे अभिनेता फिल्म के बहाने मजे कर रहा है। लोग सोचते हैं कि ये पिक्चर के बहाने ऐश कर रहा है।

अगर ये फिल्म से निकलने वाली भावना है, तो उस किरदार के लिए सम्मान नहीं रहता है। ये भी एहसास होता है कि मेरी शारीरिक ताकत ऐसी नहीं है कि मैं 22 साल के लड़के की तरह काम कर सकूं। ये जरूरी है कि मैं उम्र के हिसाब से और जिन लोगों के साथ काम कर रहा हूं, उनके साथ तालमेल बिठाऊं ताकि यह अश्लील न लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह