न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 साल बाद भी अमर है शोले का गब्बर सिंह: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में क्यों आज भी कायम है यह फिल्म

अमजद खान द्वारा निभाया गया गब्बर सिंह न केवल खलनायक के रूप में भयभीत करता था, बल्कि उसका संवाद, उसका व्यक्तित्व और उसकी प्रस्तुति दर्शकों को हमेशा मंत्रमुग्ध करती रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:58:31

50 साल बाद भी अमर है शोले का गब्बर सिंह: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में क्यों आज भी कायम है यह फिल्म

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों में से कई फिल्में समय के साथ भुला दी गईं, लेकिन 50 साल पहले भारत के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ हुई फिल्म शोले आज भी अपनी खास जगह पर कायम है। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा आयाम है जिसने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। सवाल यह उठता है कि आखिर शोले में ऐसा क्या है कि यह आज भी दमदार और प्रासंगिक बनी हुई है। इसके कई कारण हैं, लेकिन तीन प्रमुख कारण इसे आज भी यादगार बनाते हैं।

पहला कारण है गब्बर सिंह का अलग अंदाज। अमजद खान द्वारा निभाया गया गब्बर सिंह न केवल खलनायक के रूप में भयभीत करता था, बल्कि उसका संवाद, उसका व्यक्तित्व और उसकी प्रस्तुति दर्शकों को हमेशा मंत्रमुग्ध करती रही। दूसरा कारण है कि हीरो और विलेन को बराबरी का मौका मिला, कहानी में कोई पक्षपात नहीं था, दोनों के पास दमदार रोल और महत्वपूर्ण दृश्य थे, जिससे फिल्म में संतुलन और रोमांच बना रहा। तीसरा कारण है कि अगले क्षण क्या होगा, इसका अनुमान लगाना कठिन था। फिल्म में कई सीन शॉकिंग थे—तीनों मुख्य किरदार बच जाते हैं और अगले ही क्षण तीनों एक साथ ढेर हो जाते हैं। यही अप्रत्याशितता और रोमांच दर्शकों को जोड़े रखता है।

शोले फिल्म में अपने जमाने के तीन स्थापित सुपर स्टार—संजीव कुमार, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन—थे, लेकिन इसमें नए कलाकार अमजद खान ने गब्बर सिंह के रूप में वह लोकप्रियता हासिल की कि गब्बर सिंह आज भी भारतीय सिनेमा में जिंदा है। बॉलीवुड के इतिहास में खलनायक के मामले में अब तक कोई गब्बर सिंह को मात नहीं दे पाया।

शोले में गब्बर सिंह का रोल पहले डैनी को दिया जाना था, लेकिन उनकी तारीखें बी.आर. चोपड़ा की धुंध से टकरा रही थी, ऐसे में इस किरदार के लिए फिर शत्रुघ्न सिन्हा से सम्पर्क किया गया, लेकिन वे भी व्यवस्तता के चलते इसे करने में असमर्थ थे। सलीम खान ने अमजद खान को दिल्ली में रंगमंच पर एक आर्मी आफिसर का किरदार निभाते देखा था, उन्हें गब्बर की भूमिका के लिए वे सबसे उपयुक्त लगे। उन्होंने इस बात की जानकारी रमेश सिप्पी को दी। यही अवसर अमजद खान को मिला।

sholay,gabbarsingh,amjadkhan,bollywoodclassics,dharmendra,amitabhbachchan,sanjeevkumar,filmhistory,bollywoodlegends,iconicmovies

गब्बर का आतंक और प्रतीकात्मकता

गब्बर सिंह केवल एक खलनायक नहीं था, बल्कि वह भारतीय समाज में व्याप्त हिंसा और अन्याय का प्रतीक बन गया। अमजद खान ने अपने भारी-भरकम स्वर और भयावह हँसी से गब्बर को जीवंत कर दिया। इसके बाद हिंदी सिनेमा के हर खलनायक को गब्बर की तुलना में आँका जाने लगा।

शोले ने बॉलीवुड का अंदाज और इतिहास ही बदल दिया। शोले के अलावा, अमजद खान ने कुर्बानी, लव स्टोरी, चरस, हम किसी से कम नहीं, इनकार, परवरिश, शतरंज के खिलाड़ी, देस-परदेस, दादा, गंगा की सौगंध, कसमे-वादे, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग, कालिया, नसीब, हिम्मतवाला जैसी कई सुपर हिट फिल्में कीं। लेकिन बॉलीवुड में अमरता उन्हें केवल गब्बर सिंह के किरदार ने दी।

आज भी जब गब्बर सिंह का नाम लिया जाता है, तो सिर्फ अमजद खान का किरदार ही याद आता है। यह फिल्म और उसका खलनायक भारतीय सिनेमा के लिए एक मिसाल बन चुका है, जो नए-पुराने दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में रहता है। शोले ने न केवल कहानी, अभिनय और डायरेक्शन में नयी मानक स्थापित की, बल्कि खलनायक की छवि को भी एक नया मुकाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह