न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video: चंडीगढ़ में डस्टबिन चोरी का अनोखा मामला, घर के मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार

चंडीगढ़ सेक्टर-36 में अजीब चोरी का मामला सामने आया, जहां बदमाशों ने घर के बाहर रखे डस्टबिन ही चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हुई और मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:31:34

Video: चंडीगढ़ में डस्टबिन चोरी का अनोखा मामला, घर के मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार

चोरी की वारदातों में अक्सर नकदी, गहने या कीमती सामान का जिक्र होता है, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। चंडीगढ़ के सेक्टर-36 इलाके में चोरों ने ऐसा काम किया जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। यहां बदमाशों ने घर के बाहर रखे कूड़ेदान को ही निशाना बना लिया। यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और मालिक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस से न्याय की मांग की है।

हेलमेट और मास्क पहनकर आए चोर

जानकारी के मुताबिक यह चोरी 14 अगस्त की शाम करीब चार बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक एक स्कूटी पर आए। दोनों ने हेलमेट और मास्क पहन रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके। उनमें से एक युवक चुपके से गेट के पास पहुंचा और वहां रखे डस्टबिन को उठाकर स्कूटी पर बैठा। पलक झपकते ही दोनों फरार हो गए। महज 37 सेकंड के वीडियो में उनकी गाड़ी का नंबर या कोई और पहचान नहीं दिख पाई।

घर के मालिक ने जताई चिंता

मालिक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “सेक्टर 36, चंडीगढ़। @chandigarhpolice कृपया उन लोगों का पता लगाइए जिन्होंने मेरे डस्टबिन चुरा लिए हैं। यह केवल डस्टबिन की बात नहीं है बल्कि इलाके की सुरक्षा का भी सवाल है। उम्मीद है पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।”

इस पर चंडीगढ़ पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मामले की आधिकारिक शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज करानी चाहिए, ताकि कानूनी कार्रवाई शुरू हो सके।

एर्नाकुलम में भी हुई थी अजीब चोरी

चंडीगढ़ की इस वारदात से पहले एर्नाकुलम में भी एक अनोखी चोरी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 3 अगस्त को अलुवा इलाके में स्थित एक किराने की दुकान में चोर घुसे। लेकिन वहां से पैसे या गहने नहीं चुराए गए। बदमाश लगभग 600 रुपये की कीमत का नारियल तेल, तिल का तेल, दूध और सेब जैसी चीजें उठा ले गए। बताया गया कि पहले चोर ने दुकान की कंक्रीट फ्लोर को तोड़ने की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हुआ तो ताला तोड़कर अंदर घुस गया और खाने-पीने का सामान लेकर रफूचक्कर हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें