न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फिर मेहरबान मानसून: 24 जिलों में येलो अलर्ट, कई जगह भारी बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 7:36:16

राजस्थान में फिर मेहरबान मानसून: 24 जिलों में येलो अलर्ट, कई जगह भारी बारिश के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आने लगी है।

मानसून ट्रफ का असर

इस समय मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, दमोह और बिलासपुर से गुजर रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी मध्य भाग, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है।

—16 से 18 अगस्त : कोटा और उदयपुर संभाग के दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश संभव।

—16 से 22 अगस्त :
बीकानेर और जोधपुर संभाग में लगातार बारिश का दौर।

—21 अगस्त तक :
जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम जारी रहेगा।

अगस्त के आखिरी सप्ताह में जोरदार बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बैक-टू-बैक लो-प्रेशर सिस्टम बनने से अगस्त के आखिरी सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना है।

24 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही, पाली और चूरू जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश, एक-दो दौर भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

बारिश के आंकड़े

—पाली के बाली में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश दर्ज।

—उदयपुर के गोगुंदा और झालावाड़ के पिपलिया में 7–7 मिमी,

—नाथद्वारा व गंगधार में 5 मिमी,

—माउंट आबू में 7 मिमी।

अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

जवाई बांध का जलस्तर बढ़ा

लगातार बारिश से जवाई बांध में पानी की आवक बनी हुई है। बांध का जलस्तर बढ़कर 43.20 फीट तक पहुंच गया है, जबकि कुल भराव क्षमता 61.25 फीट है। वर्तमान में जल उपलब्धता 3518 एमसीएफटी है। जल संसाधन विभाग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?