Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘कुली’-‘वॉर 2’ को भी पीछे छोड़ा, एनिमेटेड फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया। कम बजट में बनी इस एनिमेटेड फिल्म ने 23 दिनों में 257 करोड़ रुपये की कमाई कर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 10:41:53

‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘कुली’-‘वॉर 2’ को भी पीछे छोड़ा, एनिमेटेड फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, और यह तब हो रहा है जब ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़े बजट की फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। बेहद कम बजट में बनी यह एनिमेटेड फिल्म इस साल रिलीज़ हुई कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ते हुए लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

फिल्म ने खासतौर पर 24वें दिन ऐसा प्रदर्शन किया कि ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के आंकड़े भी पीछे रह गए। साथ ही, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म का भी चौथे संडे रिकॉर्ड तोड़ दिया गया। आइए जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई और आज बनाए गए नए रिकॉर्ड।

‘महावतार नरसिम्हा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


सैक्निल्क के आंकड़ों के अनुसार, इस एनिमेटेड फिल्म ने पहले हफ्ते 44.75 करोड़, दूसरे हफ्ते 73.4 करोड़ और तीसरे हफ्ते 70.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें और 23वें दिन, जबकि ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ भी रिलीज़ थीं, फिल्म ने क्रमशः 7.25 करोड़ और 6.75 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर अब तक यह 202.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

आज 24वें दिन सुबह 10:15 बजे तक फिल्म ने 7.71 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन जोड़कर कुल कमाई 210.06 करोड़ रुपये तक पहुंचा लिया है। यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है।

‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘कुली’-‘वॉर 2’ पर बनाई बढ़त

हालांकि ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ भी अच्छी कमाई कर रही हैं, लेकिन ओपनिंग डे के मुकाबले आज उनकी कमाई में गिरावट आई है। वहीं 24 दिन बाद भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने लगातार उच्च कमाई दर्ज की है।
‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘सैयारा’-‘पठान’ को पीछे छोड़ा

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चौथे संडे के कलेक्शन में शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो इस दिन सिर्फ 4.25 करोड़ कमाई कर पाई थी।

हाल ही में रिलीज़ हुई ‘सैयारा’ ने ब्लॉकबस्टर का खिताब तो हासिल किया, लेकिन चौथे संडे सिर्फ 4 करोड़ की कमाई कर पाई। एनिमेटेड फिल्म ने इसे भी पीछे छोड़ दिया।

फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपये है और 23 दिनों में यह 257 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल रिलीज़ हुई सभी फिल्मों को पछाड़कर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब तक केवल ‘छावा’ और ‘सैयारा’ इससे आगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका