न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘कुली’ की OTT डील हुई फाइनल, 120 करोड़ में बिके राइट्स, तारीख पर चर्चा जारी

रजनीकांत की फिल्म कुली के डिजिटल राइट्स 120 करोड़ में बिके, अमेज़न प्राइम वीडियो पर अक्टूबर में रिलीज़ होने की संभावना। जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, स्टार कास्ट और वॉर 2 से टक्कर की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 10:55:59

रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘कुली’ की  OTT डील हुई फाइनल, 120 करोड़ में बिके राइट्स, तारीख पर चर्चा जारी

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है और भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, फिल्म की ओटीटी रिलीज़ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स करोड़ों में बिके हैं।

डिजिटल राइट्स की बड़ी डील

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'कुली' के ओटीटी राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। मेकर्स ने फिल्म को 120 करोड़ रुपए में डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेच दिया। यह तमिल सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है।

ओटीटी पर कब आएगी 'कुली'?

साउथ इंडस्ट्री में सामान्यतः कोई भी फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज़ होती है। इसी के हिसाब से रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कुली' अक्टूबर में दशहरा वीकेंड के दौरान प्राइम वीडियो पर देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की धमाल

'कुली' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सैक्निल्क के अनुसार, महज तीन दिन में फिल्म ने भारत में 188.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और अब तक इसकी ग्लोबल कमाई 320 करोड़ रुपए तक पहुँच चुकी है।

'वॉर 2' के साथ टक्कर

'कुली' का सामना बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' से हुआ। इसके बावजूद रजनीकांत की फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही अपने बजट का आधा हिस्सा वसूल कर लिया और 'वॉर 2' से आगे निकल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए है।

स्टार कास्ट की झलक

रजनीकांत स्टारर 'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म में आमिर खान ने खास रोल निभाया है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। इसके अलावा, सत्यराज, श्रुति हासन और उपेंद्र जैसी कलाकारों ने फिल्म की स्टार कास्ट को और मजबूत बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब