न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coolie Collection Day 4: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे, बजट का 90% कमाकर बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 4वें दिन ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने अपने बजट का 90% कमाकर रजनीकांत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 10:45:40

Coolie Collection Day 4: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे, बजट का 90% कमाकर बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ हुई रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। बॉलीवुड की बड़ी बजट फिल्म ‘वॉर 2’ के क्लैश के बावजूद, ‘कुली’ ने पहले ही वीकेंड में अपने बजट का लगभग पूरा पैसा कमा लिया। 14 अगस्त को रिलीज़ होने के बाद, फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

वीकेंड के आखिरी दिन तक फिल्म ने 200 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। आमिर खान, नागार्जुन और उपेंद्र जैसे स्टार्स के बीच इस फिल्म ने कमाल कर दिखाया। आइए जानते हैं ‘कुली’ की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सफलता।

‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत की यह एक्शन फिल्म पहले दिन 65 करोड़ रुपये कमाकर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली इंडियन फिल्म बन गई। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 54.75 करोड़ और तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपये रहा।

चौथे दिन यानी आज, सुबह 10:15 बजे तक फिल्म ने 30.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कुल 190.09 करोड़ रुपये बटोरे। यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है।

बजट का 90% निकाला वर्ल्डवाइड

फिल्म का बजट 375 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सैक्निल्क के अनुसार वर्ल्डवाइड 3 दिनों में 320 करोड़ रुपये कमाए। आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ते ही फिल्म ने अपने बजट का लगभग 90% कमा लिया है। इसका मतलब यह है कि आगे की कमाई इसे हिट बनाने की दिशा में निर्णायक कदम होगी।

रजनीकांत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

IMDB के अनुसार, रजनीकांत की ‘2.0’ ने 675 करोड़ और ‘जेलर’ ने 605 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इन दोनों के बाद ‘कुली’ ने 320 करोड़ के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म ने रजनीकांत की कई टॉप कमाई वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रजनीकांत की टॉप कमाई वाली फिल्में:

कबाली – 295 करोड़

रोबोट – 290 करोड़

वेट्टैयन – 255.8 करोड़

पेट्टा – 223 करोड़

दरबार – 219 करोड़

अन्नाथे – 156 करोड़

शिवाजी द बॉस – 153 करोड़

लिंगा – 152 करोड़

पहले वीकेंड में ‘कुली’ पड़ी ‘वॉर 2’ पर भारी

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्टार पावर के बावजूद, ‘कुली’ ने पहले वीकेंड में ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया।

वॉर 2’ ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 215 करोड़ कमाए, जबकि ‘कुली’ ने 320 करोड़।

घरेलू कलेक्शन में ‘वॉर 2’ 158 करोड़ के करीब पहुंची, वहीं ‘कुली’ ने 175 करोड़ से ऊपर कमा लिया।

इस तरह, रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले ही वीकेंड में अपने बजट का बड़ा हिस्सा निकालकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब