Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर डराने लगे कोरोना के मरीज, 101 दिन के बाद पिछले 24 घंटे में मिले 35 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते केस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कई राज्‍यों ने एक बार फिर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 8:39:49

फिर डराने लगे कोरोना के मरीज, 101 दिन के बाद पिछले 24 घंटे में मिले 35 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते केस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कई राज्‍यों ने एक बार फिर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। अहमदाबाद में गुरुवार से लोकल बस सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। इसके साथ जिम, स्पोर्ट्स क्लब, गेमिंग जोन को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। एक महीने पहले तो ऐसा लगने लगा था कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया है, नए मामले 10 हजार के आसपास आ गए थे। लेकिन फरवरी के दूसरे पखवाड़े से महाराष्ट्र और केरल में नए मामलों में ऐसी उछाल आई कि देश में दूसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। दिल्‍ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में 30 अप्रैल तक धारा 144 लागू कर दी गई है। भारत में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 101 दिन के बाद बुधवार को कोरोना के सबसे ज्‍यादा 35,838 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,793 ठीक हुए और 171 की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीज, मतलब एक्टिव केस का आंकड़ा 2 लाख 49 हजार 197 हो गया। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 17,862 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 5 दिसंबर को 36,010 केस आए थे। इसके बाद इनमें गिरावट आती गई।

महाराष्‍ट्र में हर दिन कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 23,179 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में इससे पहले 17 सितंबर को 24,619 कोरोना केस देखने को मिले थे। पिछले दिनों बढ़े कोरोना केस के बाद राज्‍य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 23.70 लाख हो गई है।
अब उन राज्यों में भी तेजी के साथ नए मामले बढ़ रहे हैं जहां पर अभी तक कम मामले थे। इसी क्रम में पंजाब में बीते 24 घंटे के दौरान 2,039 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,274 लोग रिकवर हुए और 35 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो गई है।

पंजाब के अलावा गुजरात, कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नए मामलों की संख्या बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से आज 1122 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। 775 लोग रिकवर हुए हैं और तीन लोगों की महामारी की वजह से मौत हुई है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में नाइट कर्फ्यू 2 घंटों के लिए बढ़ाया गया है।

दिल्ली में 6 जनवरी के बाद 536, पंजाब में 23 सितंबर के बाद बुधवार को 2,039, तमिलनाडु में 29 दिसंबर के बाद 945, मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर के बाद 832, कर्नाटक में 9 दिसंबर के बाद 1,275, गुजरात में 16 दिसंबर के बाद 1,122 , छत्तीसगढ़ में 9 जनवरी के बाद 887, हरियाणा में 20 दिसंबर के बाद 555, राजस्थान में 13 जनवरी के बाद 313 और पश्चिम बंगाल में 24 जनवरी के बाद 303 केस सामने आए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 14 लाख 38 हजार को पार कर गया है। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं और 1,59,044 लोगों की मौत भी हुई है। मरीजों के उबरने की दर घटकर 96.56% और मृत्युदर 1.39% पर आ गई है। सक्रिय मामले बढ़कर 2,34,406 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 2.05% है।
यूपी में आने वालों का होगा एंटीजन टेस्ट

देश के कई राज्यों कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि कोविड से ज़्यादा प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था हो और लक्षण मिलने पर RTPCR जांच के लिए नमूने भेजे जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका