न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइलों से अटैक करने पर भड़के ट्रंप, पुतिन पर बोला तीखा हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें इस्तेमाल की गईं। इस हमले में दर्जनों शहरों को नुकसान पहुंचा है और कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 9:27:44

यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइलों से अटैक करने पर भड़के ट्रंप, पुतिन पर बोला तीखा हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें इस्तेमाल की गईं। इस हमले में दर्जनों शहरों को नुकसान पहुंचा है और कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो गई है। इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर नाराजगी जताई है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला है।

ट्रंप ने पुतिन पर किया सीधा वार


न्यू जर्सी के मोरिस्टाउन एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं पुतिन से बहुत नाराज हूं। पता नहीं उन्हें क्या हो गया है। हम शांति की बात कर रहे हैं और वो रॉकेट दाग रहे हैं? यह पूरी तरह गलत है। वो लोगों को मार रहे हैं। उस आदमी के साथ कुछ तो गड़बड़ है।"

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर पुतिन को पूरा यूक्रेन चाहिए, तो यह रूस के पतन की शुरुआत होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की बर्बर कार्रवाई से कोई समाधान नहीं निकल सकता।

donald trump news,vladimir putin statement,ukraine russia war update,biggest air strike in ukraine,us reaction on russia attack,putin airstrike news,trump on putin,ukraine attack latest news,zelensky statement today,us ukraine russia conflict,international news in hindi,russia ukraine peace talks,drone attack ukraine,ukraine war update,russia strikes ukraine,nato russia tension,us defense on ukraine,putin vs zelensky,trump putin relations,breaking international news

हमले की भयावहता

शनिवार रात से रविवार सुबह तक चले इस हमले में रूस ने 367 मिसाइल और ड्रोन यूक्रेन के शहरों पर दागे। यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि उसने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया, फिर भी कीव समेत कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए। दर्जनों लोग घायल हुए हैं और करीब 30 से अधिक शहरों में भारी नुकसान हुआ है।

जेलेंस्की भी नाराज

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों की चुप्पी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "दुनिया छुट्टी पर जा सकती है, लेकिन युद्ध नहीं रुकता। अमेरिका की चुप्पी पुतिन को और साहसी बना रही है।"

वार्ता की उम्मीदों को झटका


ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पुतिन से लगभग दो घंटे तक फोन पर बातचीत की थी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी संपर्क किया था। उनका प्रयास था कि दोनों देश तुर्की में प्रस्तावित शांति वार्ता के लिए तैयार हो जाएं, लेकिन पुतिन तय समय पर वार्ता में शामिल नहीं हुए। ट्रंप ने इसे 'शांति की उम्मीदों पर करारा झटका' बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका