न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर को करीना सहित इन सेलेब्स ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘धड़क 2’ में करने होंगे 16 बदलाव

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर आज रविवार (25 मई) को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 2:04:13

2 News : करण जौहर को करीना सहित इन सेलेब्स ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘धड़क 2’ में करने होंगे 16 बदलाव

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर आज रविवार (25 मई) को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने करण के साथ ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म में काम किया है और दोनों गहरे दोस्त भी हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा है, “तुम जैसा कोई नहीं है, करण। मेरे शानदार दोस्त और भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं।” एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी और करण की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

तमन्ना भाटिया ने भी करण के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “ढेर सारा प्यार करण जौहर, आज और हमेशा।” करण की दोस्त नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। साथ ही इसमें जिक्र किया है कि करण से उन्होंने एक खास तरह का डांस सीखा है। बता दें कि करण 36 साल पहले साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले बच्चों के लिए बनाए गए एक साइंस फिक्शन टीवी शो 'इंद्रधनुष' के लिए पहली बार कैमरे के सामने आए थे। करण ने बताया था कि उस समय उनकी उम्र 14-15 साल थी। जब शो रिलीज हुआ तो वे ग्रेजुएशन के सैकंड ईयर में थे।

इस शो में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, विशाल सिंह, आशुतोष गोवारिकर जैसे कलाकार भी थे। इसके बाद करण को उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान के दोस्त के रूप में देखा गया। फिर वे अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' में भी एक्टिंग करते नजर आए। करण फिल्ममेकर के रूप में खूब सफल रहे हैं और उन्होंने कई सफल फिल्में बनाई है। करण ने साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करीब 5 साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। करण अपने काम के साथ बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ‘कॉफी विद करण’ शो सुपरहिट है जो ओटीटी पर टेलीकास्ट होता है।

2 News : करण जौहर को करीना सहित इन सेलेब्स ने ऐसे किया बर्थडे विश, ‘धड़क 2’ में करने होंगे 16 बदलाव

‘धड़क 2’ में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी, मिला UA सर्टिफिकेट

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘धड़क’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये मूवी इन दोनों स्टार किड्स की डेब्यू फिल्म थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब मेकर्स इसका सीक्वल ‘धड़क 2’ ला रहे हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं। पहले यह मूवी नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से इसे रोक दिया गया। अब CBFC ने इसे UA सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को 16 बड़े बदलाव करने को कहा है।

फिल्म के डायरेक्टर शाजिया इकबाल हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार सेंसर बोर्ड को फिल्म के कई डायलॉग और विजुअल से दिक्कत थी, जिसे अब बदल दिया गया। फिल्म में जाति संबंधी शब्दों को या तो म्यूट किया गया या फिर कुछ सुरक्षित शब्दों के साथ बदला गया। ताकि इससे किसी की भावनाएं आहत ना हों। इसमें एक लाइन थी धर्म का काम है, जिसे बदलकर पुण्य का काम है कर दिया गया। फिल्म में एक महिला के खिलाफ हिंसा वाला सीन था, जिस पर ब्लैक स्क्रीन करने के लिए कहा गया है।

एक गाने में इस्तेमाल किए गए तुलसीदास जी के दोहे को बदलकर उसके मिलते-जुलते एक जुमले का प्रयोग किया गया है। फिल्म की शुरुआत में 20 सैकंड का डिसक्लेमर था उसे बढ़ाकर 1 मिनट 51 सैकंड का कर दिया है। इसे तेज आवाज में चलाने के लिए कहा है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज