न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर से आई बड़ी खबर! 'राजकुमारी' ने दिया बच्चे को जन्म, वजन करीब 100 किलो

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 5 साल की मादा हिप्पो 'राजकुमारी' ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसका वजन करीब 100 किलो है। यह पार्क में हिप्पो प्रजनन की बड़ी सफलता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 5:00:10

जयपुर से आई बड़ी खबर! 'राजकुमारी' ने दिया बच्चे को जन्म, वजन करीब 100 किलो

जयपुर: राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद समाचार सामने आया है। यहां पहली बार मादा हिप्पो 'राजकुमारी' ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। एग्जॉटिक पार्क में हुए इस खास आयोजन से वन विभाग और पूरे पार्क में हर्ष की लहर दौड़ गई है। हिप्पो शावक का वजन लगभग 100 किलोग्राम है और इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही अब हिप्पो फैमिली में कुल चार सदस्य हो गए हैं।

मादा हिप्पो 'राजकुमारी' का जन्म भी इसी बायोलॉजिकल पार्क में 17 जुलाई 2020 को हुआ था। उस समय रानी हिप्पो ने राजकुमारी को जन्म दिया था। बीते कुछ समय से राजकुमारी का जोड़ा नर हिप्पो 'राजा' के साथ बनाया गया था। वन्यजीव चिकित्सकों और अधिकारियों की निगरानी में यह जोड़ी समय बिताती रही, और अब इन दोनों के मिलन से एक नए जीवन की शुरुआत हुई है।

डीसीएफ विजयपाल सिंह ने जानकारी दी कि बेबी हिप्पो के जन्म के बाद से उसकी सुरक्षा और सेहत को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। हिप्पो की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं और शिशु की सुरक्षा को देखते हुए नर हिप्पो को मादा और बच्चे से फिलहाल अलग रखा गया है।

हिप्पो फैमिली में अब चार सदस्य

वरिष्ठ वन्यजीव पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर के नेतृत्व में मादा हिप्पो और उसके बच्चे की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वर्ष 2019 में दिल्ली चिड़ियाघर से नर और मादा हिप्पो का एक जोड़ा लाया गया था। उसी जोड़े से वर्ष 2020 में 'राजकुमारी' का जन्म हुआ और अब राजकुमारी ने भी एक नए हिप्पो शावक को जन्म देकर सफल प्रजनन चक्र को आगे बढ़ाया है।

शिशु हिप्पो के लिए एक अलग पॉन्ड तैयार किया गया है, ताकि उसे स्वतंत्र रूप से तैरने और आराम करने का स्थान मिल सके। एहतियात के तौर पर मादा को नर से अलग रखा गया है ताकि नवजात को किसी तरह का खतरा न हो।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरे समर्पण के साथ 24 घंटे बच्चे और उसकी मां की देखभाल कर रहे हैं। समय-समय पर उन्हें विशेष भोजन और पानी दिया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य में कोई कमी न आए। हिप्पो के इस सफल प्रजनन ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है और यह जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?