न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकराल रूप ले रही है जयपुर में ट्रैफिक समस्या, गहलोत का सीएम भजनलाल को पत्र

जयपुर में ट्रैफिक जाम की विकराल होती समस्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई और समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 10:53:57

विकराल रूप ले रही है जयपुर में ट्रैफिक समस्या, गहलोत का सीएम भजनलाल को पत्र

जयपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में दिनोंदिन बढ़ती और विकराल रूप लेती ट्रैफिक समस्या को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर आवश्यक और शीघ्र कदम उठाने की अपील की है। गहलोत ने पत्र में उल्लेख किया है कि बीते कुछ महीनों में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गहलोत ने पत्र में बताया कि जयपुर की कई प्रमुख सड़कों पर सुबह से देर शाम तक लगातार ट्रैफिक की भीषण स्थिति बनी रहती है। कुछ इलाकों में बिना किसी समुचित योजना के सड़क मार्गों को बंद कर दिया गया है, जिससे हालात और अधिक खराब हो गए हैं। उन्होंने ट्रैफिक लाइट्स की गलत टाइमिंग, इमरजेंसी सेवाओं के ट्रैफिक में फंसने, और आमजन के समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने जैसी समस्याओं को भी रेखांकित किया है।

कई स्थानों का विशेष उल्लेख:

पत्र में गहलोत ने जयपुर के व्यस्त क्षेत्रों जैसे अंबेडकर सर्किल, अजमेर रोड का 200 फीट बायपास, धावास, गांधी पथ, रामबाग सर्किल, मोती डूंगरी मंदिर चौहारा, जेएलएन रोड, ओटीएस चौराहा, वैशाली नगर के आम्रपाली सर्किल और क्वींस रोड का हवाला देते हुए वहां दिनभर जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर विशेष ध्यान देकर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की तत्काल आवश्यकता है।

गहलोत ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बी-2 बायपास चौहारा और लक्ष्मी मंदिर तिराहा जैसे जामग्रस्त स्थानों को जाममुक्त करने के लिए कार्य आरंभ किया गया था। उन्होंने मौजूदा सरकार से भी आग्रह किया कि वह ट्रैफिक प्लानिंग को प्राथमिकता देकर उसी दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्र के अंत में आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस गंभीर और आमजन से जुड़ी समस्या का शीघ्र संज्ञान लेंगे और राजधानीवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?