न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के डेढ़ साल बाद ‘K3G’ की ‘छोटी पू’ ने दी यह गुडन्यूज, लॉकडाउन में इस एक्टर को लग गई थी शराब की लत

करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' (2001) में करीना कपूर खान के बचपन का किरदार (‘छोटी पू’) निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 7:29:31

2 News : शादी के डेढ़ साल बाद ‘K3G’ की ‘छोटी पू’ ने दी यह गुडन्यूज, लॉकडाउन में इस एक्टर को लग गई थी शराब की लत

करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' (2001) में करीना कपूर खान के बचपन का किरदार (‘छोटी पू’) निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज के फैंस के लिए खुशखबरी है। मालविका जल्द ही मां बनने वाली हैं। मालविका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह गुड न्यूज दी है। शादी के करीब डेढ़ साल बाद मालविका के जीवन में बहान आने को है। मालविका साल 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कपल ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इनमें मालविका और प्रणव को मॉम और डैड वाली कैप पहने देखा जा सकता है।

तस्वीरों में मालविका अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखा रही हैं। कपल ने मैचिंग व्हाइट शर्ट पहनी है और कैप्शन में लिखा है, “आप + मैं = 3…' मालविका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर उन पर प्यार लुटाने के साथ बधाई दे रहे हैं। सेलेब्स ने भी दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई।” आयशा श्रॉफ ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'यिप्प्प्प्पेई!! बधाई हो दोस्तों।” गोविंदा की बेटी टीना, कृष्णा श्रॉफ और रिद्धिमा पंडित ने भी बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मालविका ने नवंबर 2023 में अपने कॉलेज के फ्रेंड प्रणव से शादी की थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए मालविका ने अपने चाहने वालों संग अपनी खुशी साझा की।

मालविका 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस अनीता राज की भतीजी हैं। अनीता के पिता जगदीश राज ने भी कई फिल्मों में काम किया है। वे ज्यादा पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखते थे। मालविका ने साल 2017 में तेलुगु फिल्म ‘जयदेव’ में लीड रोल निभाया और साल 2021 में हिंदी फिल्म 'स्क्वाड' में भी नजर आईं। हालांकि मालविका को सबसे ज्यादा लोकप्रियता K3G से मिली थी, जिसमें करीना के साथ ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल जैसे सितारे थे।

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने बताया कैसे लगी शराब की लत

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। हालांकि पिछले दिनों दोनों के अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था, लेकिन बाद में कपल ने बयान जारी कर साफ कर दिया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। अब विवेक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि लॉकडाउन में उन्हें शराब की लत लग गई थी। विवेक ने कहा कि मैंने लॉकडाउन में पीना शुरू किया। मैं कभी भी बहुत शराब पीने वाला इंसान नहीं था। कैजुअल पार्टी में पीने वाला इंसान था।

मैं कभी भी ऐसा इंसान नहीं था कि शराब का ग्लास लेकर चेयर पर बैठूं और बात करूं कि दुनिया मैं बहुत दुख है चलो दारू पीते हैं। मैं कभी भी ऐसा नहीं था। मेरे पापा को भी ये पसंद था लेकिन वो कम्फर्टेबल और लग्जीरियस लाइफ पसंद करते हैं। एक बार उन्होंने मुझसे कहा था जब भी घर बनाओ उसमें एक अच्छा बार जरूर रखना। उनका कहना था कि मैं ट्रेवल बहुत करता हूं तो मुझे ड्रिंक्स कलेक्ट करनी चाहिए। मैंने वो शुरू किया और मैं और दिव्यांका काफी ट्रेवल करते हैं। हम लिमिटेड एडिशन बोतल कलेक्ट करते हैं। करते-करते बार अच्छा बन गया लेकिन हम कभी भी एंगेज नहीं हुए।

लॉकडाउन में मुझे लगा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो मेरी बोतलों का क्या होगा। कुछ मेरे पापा के पास चली जाएंगी और कुछ मेरे ससुर के पास लेकिन वो पी नहीं पाएंगे। तो मैंने पीना शुरू कर दिया। हर रात मैं ग्लास लेकर बैठता और कंटेंट देखता। मैंने कुछ स्टुपिड नहीं किया, लेकिन ये लाइफस्टाइल बन गई। फिर इससे निकलने के लिए मुझे थैरेपी सेशन लेने पड़े। इन सेशन में मेडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज शामिल थी। मुझे खुशी है कि मैंने ये किया आज मैं मजबूत और डिसिप्लिन में हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज