न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त ने शेयर की यह पोस्ट, इस मशहूर एक्टर का निधन

अपने जमाने के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त की आज रविवार (25 मई) को 20वीं पुण्य तिथि है। सुनील ने कई सुपरहिट और लोकप्रिय फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 May 2025 8:54:24

2 News : पिता की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त ने शेयर की यह पोस्ट, इस मशहूर एक्टर का निधन

अपने जमाने के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त की आज रविवार (25 मई) को 20वीं पुण्य तिथि है। सुनील ने कई सुपरहिट और लोकप्रिय फिल्मों में काम किया था। लोग उनकी अदाकारी पर फिदा थे। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनके बेटे संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। संजय ने पिता के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए उनकी दी सीख को याद किया। संजय ने 4 तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर ब्लैक-एंड-वाइट है, जिसमें संजय 3-4 साल के रहे होंगे और बगल में खड़े उनके पिता स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। दूसरी फोटो दोनों की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की है।

इस फोटो में दोनों को आखिरी बार स्क्रीन पर साथ में देखा गया था। आखिरी दो फोटो संजय ने अपने पिता की शेयर की है। संजय ने कैप्शन में लिखा, “आपने न केवल मेरा पालन-पोषण किया, बल्कि आपने मुझे सिखाया कि जब जिंदगी कठिन हो जाए तो कैसे डटकर खड़े रहना है। मैं आपसे प्यार करता हूं पापा और आपको हर दिन याद करता हूं।” बता दें संजय अपने माता-पिता को लेकर काफी इमोशनल हैं। वे अक्सर उनकी फोटो शेयर कर अपनी भावनाएं जताते दिखते हैं। उनकी बर्थ या डेथ एनिवर्सरी पर तो संजय उन्हें किसी हाल में नहीं भूलते।

संजय आज भी उन्हें मिस करते हैं, जो उनकी बातों से छलक जाता है। सुनील की बेटी प्रिया दत्त ने भी उन्हें याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। बतां दे सुनील दत्त ने 25 मई 2005 को 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जबकि संजय की मां दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस दत्त का निधन 3 मई 1981 को हो गया था। वे 51 साल की थीं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हुई थी, जो फैंस को पसंद नहीं आई। संजय अब जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्टर जीवी बाबू ने वारंगल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, डायरेक्टर वेणु येलडंडी ने किया कंफर्म

तेलुगु थिएटर आर्टिस्ट और फिल्म एक्टर जीवी बाबू का आज रविवार (25 मई) को निधन हो गया। तेलंगाना के वारंगल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे काफी समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि ‘बलगम’ के डायरेक्टर वेणु येलडंडी ने सोशल मीडिया पर की। वेणु ने X पर लिखा, “जी.वी. बाबू अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन थिएटर को समर्पित किया।

आखिरी दिनों में, मुझे उन्हें ‘बलगम’ के माध्यम से पेश करने का सौभाग्य मिला। उनकी आत्मा को शांति मिले।” बाबू को आखिरी बार ‘बलगम’ (2023) में देखा गया था, जो एक मार्मिक पारिवारिक ड्रामा है। यह फिल्म येलडंडी के डायरेक्शन में पहली फिल्म थी, जिसमें बाबू ने एक सहायक भूमिका निभाई थी जो दर्शकों के दिलों को छू गई। कहानी गांव के बुजुर्ग कोमुरैया की मृत्यु के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी मौत से परिवार की पुरानी दरारें उभर आती हैं।

जैसे-जैसे परिवार शोक से गुजरता है, अलग हुए सदस्य व्यक्तिगत शिकायतों पर टकराते हैं और अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अनसुलझे मुद्दे सामने आते हैं। कहानी भावुक और तनावपूर्ण दोनों है, जिसमें ये भी दिखाया जाता है कि कैसे उनका पोता पैसों का लाभ उठाने की कोशिश करता है। अंत में एक भावनात्मक पारिवारिक सुलह होती है। साउथ इंडस्ट्री के तमाम कलाकार और उनके चाहने वाले एक्टर जीवी बाबू को सोशल मीडिया पर याद करते हुए भावुक होते नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी लोग अब जीवी बाबू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी