न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YouTuber ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में होगी पेशी

यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का चार दिन का रिमांड खत्म, पुलिस ने कोर्ट में पेश करने की तैयारी की। फॉरेंसिक लैब से रिकवर हुए डाटा की जांच जारी, विदेश यात्राओं और बैंक खातों पर सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 9:38:40

YouTuber ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में होगी पेशी

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का 4 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया है। अब पुलिस सोमवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक लैब से ज्योति के लैपटॉप और मोबाइल फोन से डिलीट डाटा रिकवर हुआ है। पुलिस इस रिकवर डाटा के मिलान और गहन जांच के लिए उसे तीसरी बार रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

इससे पहले रविवार देर रात पुलिस ने ज्योति का मेडिकल परीक्षण भी करवाया। फॉरेंसिक जांच के लिए उसके लैपटॉप और मोबाइल पहले ही लैब में भेजे जा चुके थे, जहां से डिलीट किया गया महत्वपूर्ण डाटा बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र निवासी हरकीरत के दो मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ-साथ विभिन्न जांच एजेंसियां भी लगातार ज्योति से पूछताछ कर रही हैं। इतना ही नहीं, अन्य राज्यों की पुलिस टीमें भी इस केस में सक्रिय हैं और ज्योति से संपर्क में हैं। जांच के दौरान पुलिस ने ज्योति के साथ-साथ उसके पिता और ताऊ के बैंक खातों की जानकारी भी जुटा ली है। पुलिस को यह भी पता चला है कि पंजाब नेशनल बैंक में ज्योति के खाते से कोई बड़ी वित्तीय लेन-देन नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ज्योति ने साल 2011-12 में पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया था। तब से लेकर सितंबर 2024 तक खाते में बहुत कम लेन-देन हुआ है। पुलिस ने पिछले तीन वर्षों का बैंक स्टेटमेंट खंगाला, जिसमें कोई बड़ा लेन-देन सामने नहीं आया। सितंबर 2024 में यह खाता निष्क्रिय घोषित कर दिया गया था। बैंक अधिकारी खाता बंद करने की प्रक्रिया में थे, क्योंकि एक वर्ष तक उसमें 10 रुपये से भी कम राशि शेष रही।

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब खाते में न्यूनतम राशि भी नहीं थी, तो फिर विदेश यात्रा—जिसमें पाकिस्तान, चीन, दुबई, थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं—के लिए फंड कहां से आया? वह भी तब, जब वह महंगे होटलों में ठहरती रही।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति की इंटरनेट मीडिया से होने वाली आय हाल के कुछ समय में अचानक बढ़ी है। पुलिस को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मौजूद उसके खातों की जानकारी भी मिल गई है। जब पुलिस पीएनबी में पहुंची, उससे पहले ही एसबीआई से जुड़े खातों का ब्योरा एकत्र कर चुकी थी।

पुलिस का पिता को निर्देश – कोर्ट में पेशी के दौरान मत आना

न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी हरीश मल्होत्रा ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की सोमवार को कोर्ट में पेशी है। उन्होंने दावा किया कि रविवार को महिला पुलिसकर्मी का कॉल आया और उन्हें निर्देश दिया गया कि वे कोर्ट में पेशी के दौरान न आएं। हरीश का कहना है कि अब उन्हें बेटी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब कोर्ट में पेशी थी, तब 12 बजे का समय बताया गया था, लेकिन बेटी को सुबह ही कोर्ट में पेश कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत