न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की संयुक्त पर्वतारोहण टीम ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रचा नया कीर्तिमान

भारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की अग्रणी पर्वतारोहण संस्थानों के प्रशिक्षकों और भारतीय सेना के जवानों की एक संयुक्त टीम ने 23 मई 2025 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 May 2025 4:49:14

भारत की संयुक्त पर्वतारोहण टीम ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रचा नया कीर्तिमान

नई दिल्ली। भारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की अग्रणी पर्वतारोहण संस्थानों के प्रशिक्षकों और भारतीय सेना के जवानों की एक संयुक्त टीम ने 23 मई 2025 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

इस अभियान में जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (पहलगाम), नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (उत्तरकाशी) और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (दार्जिलिंग) के प्रशिक्षक शामिल थे। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस साहसिक और रणनीतिक मिशन की शुरुआत 26 मार्च 2025 को हुई थी, जब रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस संयुक्त टीम का नेतृत्व कर्नल अंशुमान भदौरिया (नेहरू इंस्टीट्यूट) और कर्नल हेम चंद्र सिंह (जवाहर इंस्टीट्यूट) ने किया। टीम में शामिल विशेषज्ञ प्रशिक्षकों में हवलदार राजेन्द्र मुखिया, राकेश सिंह राणा, सूबेदार बहादुर पाहन, पासंग तेनजिंग शेर्पा, और हवलदार थुप्स्तन त्सेवांग शामिल हैं।

टीम ने मुख्य चढ़ाई से पूर्व 18 अप्रैल को माउंट लोबुचे (6,119 मीटर) को आरोहित कर अनुकूलन प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद टीम ने खराब मौसम, कम ऑक्सीजन और अत्यधिक ऊंचाई की विषम परिस्थितियों के बीच भी साहस, संयम और अनुशासन का परिचय देते हुए एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सफलता सिर्फ एक पर्वतारोहण उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय पर्वतारोहण कौशल और मानसिक दृढ़ता का प्रतीक है। टीम अब सुरक्षित रूप से एवरेस्ट बेस कैंप से नीचे उतरकर काठमांडू की ओर अग्रसर है।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की टीम ने भी 18 मई को माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की थी। यह एनसीसी के लिए तीसरी बार था जब उन्होंने एवरेस्ट को फतह किया—पहले 2013 और 2016 में भी यह सफलता प्राप्त की गई थी। इस वर्ष की चढ़ाई में 10 कैडेट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें कई नव प्रशिक्षित पर्वतारोही शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब