न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में NEET की तैयारी कर रही जम्मू-कश्मीर की छात्रा ने की आत्महत्या, 2025 में अब तक 16 कोचिंग स्टूडेंट्स ने गंवाई जान

कोटा में नीट की तैयारी कर रही जम्मू-कश्मीर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। साल 2025 में कोटा में छात्रों की आत्महत्या का यह 16वां मामला है। जानिए पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 11:09:33

कोटा में NEET की तैयारी कर रही जम्मू-कश्मीर की छात्रा ने की आत्महत्या, 2025 में अब तक 16 कोचिंग स्टूडेंट्स ने गंवाई जान

राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक और कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी और कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा महावीर नगर इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह साल 2025 में कोटा में छात्रों की आत्महत्या का 16वां मामला है।

एक महीने पहले आई थी कोटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा का नाम जीशान था और वह केवल एक महीने पहले ही NEET की तैयारी के लिए कोटा आई थी। वह महावीर नगर स्थित प्रताप चौराहे के पीछे एक किराए के मकान में रह रही थी। रविवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों को दी गई सूचना

छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। महावीर नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 2025 में अब तक कोटा में 15 कोचिंग छात्र आत्महत्या कर चुके हैं और यह मामला 16वां बन गया है।

2025 में कोटा में आत्महत्या के मामले:

1. 8 जनवरी 2025: हरियाणा निवासी छात्र नीरज ने हॉस्टल में लगाई फांसी
2. 9 जनवरी 2025: मध्य प्रदेश निवासी छात्र अभिषेक लोधा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
3. 16 जनवरी 2025: उड़ीसा निवासी छात्र अभिजीत गिरी ने हॉस्टल में लगाई फांसी
4. 18 जनवरी 2025: राजस्थान निवासी छात्र मनन जैन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
5. 22 जनवरी 2025: गुजरात निवासी छात्रा अशफा शेख ने हॉस्टल में लगाई फांसी
6. 22 जनवरी 2025: असम निवासी छात्र पराग ने हॉस्टल में लगाई फांसी
7. 11 फरवरी 2025: राजस्थान निवासी छात्र अंकुश मीणा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
8. 6 मार्च 2025: राजस्थान निवासी छात्र सुनील बैरवा ने हॉस्टल में लगाई फांसी
9. 25 मार्च 2025: बिहार निवासी छात्र हर्षराज शंकर ने हॉस्टल में लगाई फांसी
10. 31 मार्च 2025: यूपी निवासी छात्र उज्ज्वल मिश्रा ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग
11. 5 अप्रैल 2025: राजस्थान निवासी 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई के तनाव में लगाई फांसी
12. 22 अप्रैल 2025: बिहार निवासी छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी
13. 24 अप्रैल 2025: रेलवे लाइन के पास मिला दिल्ली निवासी छात्र रोशन शर्मा का शव
14. 28 अप्रैल 2025: बिहार निवासी छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी
15. 3 मई 2025: हॉस्टल के कमरे में NEET छात्रा ने लगाई फांसी
16. 25 मई 2025: जम्मू-कश्मीर की NEET छात्रा ने आत्महत्या

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?