न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus: पंजाब में बोर्ड परीक्षाएं टली, नागपुर में लॉकडाउन, इंदौर और भोपाल में लग सकता है नाइट कर्फ्यू

चिंता की बात यह है कि कोविड संक्रमण की राष्‍ट्रीय रिकवरी रेट में गिरावट आई है और मौजूदा वक्‍त में यह 96.68% पर है। वहीं महामारी से मृत्यु दर 1.39 फीसद पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 8:21:23

Coronavirus: पंजाब में बोर्ड परीक्षाएं टली, नागपुर में लॉकडाउन, इंदौर और भोपाल में लग सकता है नाइट कर्फ्यू

देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देश में 78% से ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से सामने आ रहे है। इनमें से भी 63 फीसद से ज्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र में ही मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में 77% से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इनमें से भी अकेले महाराष्ट्र में 58 फीसद सक्रिय मामले हैं। देश में 85 दिन बाद एक दिन में सबसे ज्‍यादा संक्रमण के नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26,291 नए मामले सामने आए जबकि 118 लोगों की महामारी से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,13,85,339 हो गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई है। मौजूदा वक्‍त में संक्रमण से बीमार 2,19,262 लोगों का इलाज चल रहा है। अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। चिंता की बात यह है कि कोविड संक्रमण की राष्‍ट्रीय रिकवरी रेट में गिरावट आई है और मौजूदा वक्‍त में यह 96.68% पर है। वहीं महामारी से मृत्यु दर 1.39 फीसद पर है।

लॉकडाउन की वापसी

कोरोना के बढ़ते मामलों ने देश के कई हिस्‍सों में लॉकडाउन की वापसी करा दी है जबकि कई हिस्‍सों में नाइट कर्फ्यू के साथ सख्‍त पाबंदियों का दौर एकबार फि‍र शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार से कड़ी पाबंदियों के साथ एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक जारी रहेगा। प्रशासन ने सड़कों पर गैरजरूरी आवाजाही की अनुमति नहीं दी है। पाबंदियों पर अमल कराने के लिए 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लगाए गए हैं। होली के त्योहार से पहले बढ़ती कोरोना पाबंदियों ने पिछले साल की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। महाराष्‍ट्र के अकोला, परभनी और औरंगाबाद जिलों में हाल ही में लॉकडाउन लगाया गया था।

पुणे में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अमरावती, नासिक, ठाणे, औरंगाबाद समेत कई जिलों में भी स्‍कूल कॉलेज बंद हैं। साथ ही सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं। मुंबई में मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती जारी है। राज्‍य के कई हिस्‍सों में होटल रेस्‍तरां देर तक खोलने की मनाही है।

महाराष्‍ट्र में रेलवे स्‍टेशनों पर भीड़ ना जुटे इसके लिए प्‍लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में इजाफा किया गया है। नागपुर, भुसावल डिवीजनों के कुछ स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये में मिल रहा है। नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और खांडवा स्टेशनों पर भी प्लेटफार्म टिकट की कीमतें बढ़ाई गई हैं। नागपुर में दो पहिया वाहनों पर एक और चार पहिया वाहनों पर दो लोगों के जाने की इजाजत है।

पंजाब में सभी स्कूल रहेंगे बंद

पंजाब में प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यही नहीं अगले आदेश तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को राज्य में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाओं को एक महीने के लिए टालने की घोषणा की। पीएसईबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं अब नौ अप्रैल के बजाय चार मई से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी, जो पहले 22 मार्च से शुरू होनी थीं। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मई को समाप्त होंगी। पीएसईबी नियंत्रक (परीक्षा) जनक राज के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की तीन घंटे की परीक्षा क्रमशः 10 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

इंदौर और भोपाल में लग सकता है नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सख्ती बढ़ाने पर गौर कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों कहा था कि मंगलवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई जिसमें इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा है कि देश पर अभी भी कोरोना सबसे बड़े खतरे के रूप में मंडरा रहा है। राहुल ने सोमवार को लोगों से मास्क पहनने और एहतियात बरतने की गुजारिश की।

लोगों की लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति लोगों की लापरवाही से मामले बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 80% से ज्यादा मामले कुछ राज्य से हैं। इसकी मुख्य वजह लोगों का कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने में लापरवाही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जोर दिया कि मास्क लगाने और एक-दूसरे से दूरी बनाने जैसे उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए। इसका पालन टीके की उपलब्धता होने के बावजूद किया जाए। वह संसदीय सौंध में अति-विशिष्ट परामर्श के लिए छठे व्यापक स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे।

किसी मरीज की नहीं हुई मौत

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना महामारी की वजह से किसी मरीज की जान नहीं गई है। इन राज्यों में असम, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

PM मोदी ने फि‍र बुलाई बैठक

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 17 मार्च को मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में कोविड-19 (Covid-19) से पैदा हुए हालात एवं टीकाकरण अभियान के मुद्दों पर चर्चा होगी। आपको बता दे, प्रधानमंत्री समय समय पर मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करते रहे है। प्रधानमंत्री ने इस साल जनवरी महीने में टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। तब उन्‍होंने 3 करोड़ स्‍वास्‍थ्‍य और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्‍य रखा था। मौजूदा वक्‍त में यह अभियान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कवर करने के दौर में चला गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम